'स्टेशन से लेकर घाट तक हुईं मौतें, जिम्मेदार कौन?' New Delhi Stampede पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

New Delhi Railway Station stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि भगदड़ के लिए कौन जिम्मेदार है?

Tejashwi Yadav Targets on CM Nitish Kumar

राजद नेता तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

Tejashwi Yadav On New Delhi Railway Station stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार हुई भगदड़ को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महाकुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टेशन से लेकर घाट तक मौतें हुईं। इसका कौन जिम्मेदार है?

विज्ञापन

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर कहा कि सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया। गरीब लोग लगातार मारे जा रहे हैं। स्टेशन से लेकर घाट तक मौतें हुई हैं। पूरा देश और बिहार जानना चाहता है कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? कौन दोषी है? हजारों लोग मारे जा रहे हैं, सरकार को कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सिर्फ अपने पीआर में लगी हुई है। इंतजाम सिर्फ वीवीआईपी टेंट तक ही सीमित हैं। हर जगह बदइंतजामी है। हादसे के लिए किसी को तो जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मरने वालों में ज्यादातर बिहार के हैं, लेकिन बिहार सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पहले भी घाटों पर कई बिहारी मर चुके हैं।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बिहार के मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ