बिहार में बड़ा हादसा : छपरा में नाव पलटी, 18 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 शव मिले

Boat capsized in Chhapra : बिहार के छपरा से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां नाव पलटने से एक 18 लोग लापता हु गए हैं। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दल को अभी तक तीन शव मिले हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा है।

Accident in Bihar, Boat capsizes, Champaran, 18 people missing, 3 men dead, rescue operation

बिहार के छपरा में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

Boat capsized in Chhapra : बिहार के छपरा से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां नाव पलटने से एक 18 लोग लापता हो गए हैं। बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दल को अभी तक तीन शव मिले हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि दियारा में खेती के बाद मजदूर नाव से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान नदी में नाव पलट गई। इस घटना में 18 लोग लापता हो गए हैं। राहत और बचाव दल ने 3 लोगों के शवों को बरामद किया है। जिले के डीएम और एसपी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

रात का समय होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। घटना की सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। नाव किस वजह से पलटी है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना शाम की बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन के पास जैसे ही इसकी सूचना आई जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता चला लोग नदी की ओर भागे और स्थानीय प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बारे में लोगों को जैसे-जैसे जानकारी मिली वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। हादसे में जिन तीन लोगों के शवों को बरामद किया गया है उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से लोगों को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ