इंडिया गठबंधन में फंसा पेंच, लालू यादव की इस सीट पर तय नहीं हो पा रहा उम्मीदवार 

Lok Sabha Election 2024: मधेपुरा लोकसभा सीट पर पहली बार साल 1967 में चुनाव हुआ था। 2019 में यहां से जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव चुनाव जीते थे। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट हैं, पहले चरण में 19 अप्रैल को यहां चार सीट पर मतदान होना है।

Bihar Lok Sabha Election

Lok Sabha Election 2024: देशभर में 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण का मतदान है। पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान होगा। बिहार की दो हॉट सीट हैं मधेपुरा और सुपौल, इन दोनों सीटों पर अभी तक महागठबंधन का उम्मीदवार फाइनल नहीं हुआ है। मधेपुरा लोकसभा सीट यादवों का गढ़ मानी जाती है, यहां से आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, दिवंगत नेता शरद यादव और पप्पू यादव जैसे दिग्गज नेता चुनाव लड़ संसद पहुंचे चुके हैं। वहीं, सुपौल के 2019 लोकसभा चुनाव में यहां से जेडीयू के दिलेश्वर कामत ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

समझे सीट पर जातीय समीकरण

मधेपुरा लोकसभा सीट पर 2019 के चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव ने कुल 6,24,334 वोट पार जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर आरजेडी की टिकट पर दिवंगत नेता शरद यादव 3,22,807 वोट पर थे। जानकारी के अनुसार मधेपुरा सीट पर सबसे ज्यादा करीब 3.3 लाख यादव वोट हैं इसके अलावा सीट पर 1.10 लाख दलित, 1.8 लाख मुस्लिम, ब्राह्मण वोट 1.7 लाख और 1.1 लाख राजपूत वोटरों की संख्या हैं।

विज्ञापन

सुपौल से जेडीयू के जीते हुए सांसद

सुपौल लोकसभा सीट पर पहली बार 2009 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से जेडीयू के दिलेश्वर कामत ने 5,97,377 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की रंजीत रंजन 3,30,524 वोट पर आईं थीं। जानकारी के अनुसार इस सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा आती हैं। साल 2014 में सुपौल लोकसभा सीट से कांग्रेस की रंजीत रंजन ने 3,32,927 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2009 में जेडीयू के विश्व मोहन कुमार यहां से  3,13,677 वोट पाकर चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

ये भी जानें

  • मधेपुरा सीट पर पहली बार 1967 में लोकसभा का चुनाव हुआ था।
  • 2014 में मधेपुरा सीट से आरजेडी की टिकट पर पप्पू यादव ने जीत दर्ज की थी।
  • 2009 में मधेपुरा सीट पर जेडीयू की टिकट से दिवंगत नेता शरद यादव लोकसभा चुनाव जीते थे।
  • बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटे हैं, पहले चरण में 19 अप्रैल को चार सीट पर मतदान होगा।
  • बिहार में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास एनडीए में शामिल हैं। आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ