तेज प्रताप न बात सुनते हैं और न मानते हैं, रामलीला देखने के बाद लालू यादव का बड़े बेटे को लेकर अजीब बयान

Lalu Prasad Yadav On Son Tej Pratap: लालू प्रसाद ने कहा कि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप न उनकी बात सुनते है और न ही उनकी बात मानते है।

image - 2023-10-24T110842.724

Lalu Prasad Yadav On Son Tej Pratap, पटना: बिहार के पूर्व सीएम और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हमेशा ही अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहते है। एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव ने कुछ ऐसा ही किया है। बिहार के पूर्व सीएम ने इस बार अपने बड़े तेज प्रताप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। लालू प्रसाद ने कहा कि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप न उनकी बात सुनते है और न ही उनकी बात मानते है।

विज्ञापन

तेज प्रताप मेरी बात नहीं मानता: लालू 

दरअसल, लालू प्रसाद यादव सोमवार की शाम को बिहार आर्ट थियेटर के कलाकारों ने गांधी मैदान स्थित कालीदास रंगालय में आयोजित रामलीला प्रोग्राम में पहुंचे। इस प्रोग्राम में लालू प्रसाद यादव बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ गए थे। पूरी रामलीला देखने के बाद लालू यादव ने जनता को संबोधित करते हुए अपने बेटे तेज प्रताप यादव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बड़ा तेज प्रताप मेरी बात नहीं सुनता और ना ही मेरी बात मानता। बिना बताए अपने दोस्तों संग कार से वृंदावन चला जाता हैं। पिता होने के कारण मुझें उसकी चिंता लगी रहती है।’

विज्ञापन

दशहरा का महत्व 

इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू ने दशहरा के बारे में बात करते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इन दिनों देश में असत्य और अत्याचार बहुत बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि वो देवी मां से प्रार्थना करते हैं कि इन सबका जल्द से जल्द खात्मा हो।

विज्ञापन

हाल ही में महानवमी के दिन भी लालू प्रसाद यादव के घर पर दुर्गा मंद‍िर में कन्‍या पूजन कर भोज का आयोजन किया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ