Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के लिए विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

बिहार अगले महीने अप्रैल में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' की मेजबानी करने जा रहा है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय का यह प्रमुख आयोजन है। इसके जरिए बिहार देश के खेलो इंडिया मैप पर एक नया स्थान बनाएगा। पहली बार और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तर्ज पर खेलो इंडिया पैरा गेम्स भी बिहार में आयोजित किए जाएंगे।  

Author
Edited By : Satyadev Kumar Updated: Mar 18, 2025 18:27
Khelo India Youth Games
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करते वरिष्ठ अधिकारी।

बिहार के खेल और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन एवं खेल निदेशक महेंद्र कुमार ने आज बेगूसराय और भागलपुर जिलों में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के तहत विकसित हो रहे खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का दौरा किया।

अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

इन अधिकारियों ने दोनों जिलों में जिला अधिकारियों और खेल पदाधिकारियों से मुलाकात की और मौके पर जाकर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बेगूसराय में उन्होंने यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा एवं रिफाइनरी बौराैनी स्टेडियम का दौरा किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

---विज्ञापन---

‘बिहार में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर आगे आने का मौका मिलेगा’

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हो रहे ये इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेंगे और इससे बिहार में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर जोर दिया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं, ताकि आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा सके।

---विज्ञापन---

बिहार के 5 जिलों में होगा आयोजन

बिहार के पांच जिले-पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया एवं बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बेगूसराय में फुटबॉल जबकि भागलपुर में बैडमिंटन के मैच प्रस्तावित हैं। बेगूसराय में फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोरों पर है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए खेल विभाग के अधिकारी बेगूसराय पहुंचे और यहां आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और खेल मैदानों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बेगूसराय के स्टेडियमों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के मानक के हिसाब से तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बिहार को खेलों की दृष्टि से नई पहचान मिलेगी

नालंदा जिले के राजगीर में हॉकी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद बिहार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी के लिए तैयार है। बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करेगा। साथ ही इससे बिहार को खेलों की दृष्टि से नई पहचान भी मिलेगी। यही वजह है कि बिहार सरकार का खेल विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इन खेलों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए लगातार सक्रिय है।

First published on: Mar 18, 2025 06:23 PM

संबंधित खबरें