हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jehanabad Election Result 2025 Live: जहानाबाद में RJD का दबदबा बरकरार, करीबी मुकाबले में राहुल कुमार ने JDU के चंद्वेश्वर प्रसाद को हराया

Jehanabad Election Result 2025 Live Updates: जहानाबाद विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. RJD के उम्मीदवार राहुल कुमार ने कुल 86402 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. हालांकि, उन्हें जदयू के उम्मीदवार चंद्वेश्वर प्रसाद से कड़ी टक्कर मिली, जिन्होंने कुल 85609 वोट प्राप्त किए.

विज्ञापन

Live Updates

21:59 (IST) 14 Nov 2025

Jehanabad Election Result 2025 Live: RJD के राहुल कुमार ने दर्ज की करीबी जीत

जहानाबाद विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं और राष्ट्रीय जनता दल ने अपना दबदबा बनाए रखा है. RJD के उम्मीदवार राहुल कुमार ने कुल 86402 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. हालांकि, उन्हें जदयू के उम्मीदवार चंद्वेश्वर प्रसाद से कड़ी टक्कर मिली, जिन्होंने कुल 85609 वोट प्राप्त किए. दोनों के बीच जीत हार का अंतर सिर्फ 793 मतों का रहा.

14:15 (IST) 14 Nov 2025

Jehanabad Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.

11:11 (IST) 14 Nov 2025

Jehanabad Election Result 2025 Live: RJD के राहुल कुमार आगे

जहानाबाद विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, RJD के राहुल कुमार JDU के चंद्रेश्वर चंद्रवशी से 1183 वोटों से आगे चल रहे हैं.

09:58 (IST) 14 Nov 2025

Jehanabad Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

साल 2020 में राजद के सुदय यादव और जदयू के कृष्णनंदर प्रसाद वर्मा के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. हालांकि. सुदय यादव ने 75,030 वोट प्राप्त किए थे, जबकि कृष्णनंदन प्रसाद को 41,128 वोट मिले थे. सुदय यादव ने बाजी मारी थी.

09:16 (IST) 14 Nov 2025

Jehanabad Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

08:33 (IST) 14 Nov 2025

Jehanabad Election Result 2025 Live: जहानाबाद में आर-पार की लड़ाई

जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए RJD और JDU के बीच आर-पार की लड़ाई है. आरजेडी ने राहुल शर्मा को टिकट दिया है, जबकि चंद्रेश्वर चंद्रवशी को जदयू ने मैदान पर उतारा है.

Jehanabad Elections Result 2025 Live Updates: बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हालांकि, RJD के उम्मीदवार राहुल कुमार ने कुल 86,402 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. वहीं, उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी JDU के चंद्वेश्वर प्रसाद ने कुल 85,609 वोट हासिल किए. दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का अंतर केवल 793 वोटों का रहा.

दोनों नए उम्मीदवारों पर भरोसा

आरजेडी ने राहुल शर्मा को टिकट दिया है, जबकि चंद्रेश्वर चंद्रवशी को जदयू ने मैदान पर उतारा है. साल 2020 में राजद ने इस सीट पर सुदय यादव को उतारा था, जबकि जदयू ने कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को टिकट दिया था. लेकिन इस बार दोनों पार्टियों ने अपने नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है.

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

विज्ञापन

कैसा रहा पिछला 2 चुनाव?

साल 2020 में राजद के सुदय यादव और जदयू के कृष्णनंदर प्रसाद वर्मा के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. हालांकि सुदय यादव ने 75,030 वोट प्राप्त किए थे, जबकि कृष्णनंदन प्रसाद को 41,128 वोट मिले थे. सुदय यादव ने बाजी मारी थी.

जहानाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकुल वोटनेतृत्ववोट शेयर
सुदय यादवराष्ट्रीय जनता दल (राजद)75,03033,90247.03%
कृष्णनंदन प्रसाद वर्माजनता दल (यूनाइटेड) (जदयू)41,128—25.78%
इंदु देवी कश्यपलोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी)24,176—15.15%

विजेता: सुदय यादव (राजद)
जीत का अंतर: 33,902 वोट

वहीं साल 2015 विधानसभा चुनाव में आरजेडी के मंद्रिका सिंह यादव ने बाजी मारी थी. दूसरे नंबर पर प्रवीण कुमार रहे थे, जिन्हें 46,137 वोट मिले थे.

विज्ञापन

जहानाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकुल वोटनेतृत्ववोट शेयर
मुंद्रिका सिंह यादवराष्ट्रीय जनता दल (राजद)76,45830,32151%
प्रवीण कुमारराष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी)46,137—31%
संतोष केसरीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल))6,716—4%

विजेता: मुंद्रिका सिंह यादव (राजद)
जीत का अंतर: 30,321 वोट

विज्ञापन

कैसा है जातीय समीकरण?

जहानाबाद में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 17.07% है, जबकि मुस्लिम मतदाता 8.5% हैं. जहानाबाद विधानसभा मुख्य रूप से ग्रामीण श्रेत्र है. 74.23% मतदाता गांवों में रहते हैं, जबकि शहरी मतदाता केवल 25.77% हैं. विधानसभा चुनाव 2020 में, जहानाबाद में 2,98,388 पंजीकृत मतदाता थे और मतदान प्रतिशत 53.66% था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola