नीरज त्रिपाठी(पटना)
Giriraj Singh Verbally Attacked Arvind Kejriwal And Nitish Kumar: सहरसा में महिला पुलिसकर्मी पर पेट्रोल फेंक कर जलाए जाने मामले पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जब सैयां हुए कोतवाल तो अब डर काहे का। गिरिराज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब बिहार में जंगल राज एस्टेब्लिश ही करना है तो उनके नेता महिला पुलिसकर्मी को नहीं जलाएंगे, तो कौन जलाएगा। बिहार में अपराध कौन फैलाएगा।
बिहार में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है जब से मुख्यमंत्री और बिहार के नए उपमुख्यमंत्री ने बिहार की बागडोर संभाली है तब से इस तरह की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि विपक्ष के नेता बिहार को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं सरकार खुद अपने क्रियाकलापों से बिहार को बदनाम करने में जुटी हुई है ।
नीतीश कुमार के बयान पर तंज कसते हुए कहा
I.N.D.I.A. गठबंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए बयान पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब तक गठबंधन का संयोजक नहीं बनाया जाएगा तब तक वह इसी तरह के बयान देते रहेंगे और जिस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को I.N.D.I.A. गठबंधन का संयोजक बना दिया जाएगा उसी दिन यह ठीक हो जाएंगे। इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। विधानसभा के चुनाव में सब एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट उतारने का काम कर रहे हैं और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंसूबा इंडिया गठबंधन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है तो आने वाले दिनों में देश की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस मंसूबे पर भी पानी फेर देगी।
शिक्षकों की नियुक्ति पत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा
बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति पत्र वितरण मामले पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता कह रही है कि इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सरकार ने आम लोगों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। पुरानी बोतल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को एक बार फिर से भरकर नई शराब पिलाने का काम किया है। वही महुआ मोइत्रा मामले पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री की राज सिंह ने कहा है अगर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष अनुसूचित समाज के है और एलीट क्लास के हैं तो यह गाली देंगे, जो मन हो वह कहेंगे। यह कहां तक उचित है।
केजरीवाल पर ईडी के सम्मन मामले को लेकर कहा
वहीं अरविंद केजरीवाल पर ईडी के सम्मन मामले पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में बस एक ही ऐसा मुख्यमंत्री है जिनके पास कोई विभाग आज तक नहीं है । उस मुख्यमंत्री का एडमिनिस्ट्रेशन इतना कड़ा है कि कोई उनके इजाजत के बिना उनके मंत्रिमंडल में छींक भी नहीं सकता तो बिना मतलब के ईडी ने अरविंद केजरीवाल को सम्मन जारी नहीं किया है ।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
16 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines