हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटे की चाहत में पापी बना अंधविश्वासी पापा; तांत्रिक के कहने पर किया नाबालिग बेटियों से रेप, अब हुआ ये अंजाम

विज्ञापन

बक्सर: बिहार के बक्सर से हैवानियत की एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे की चाहत में एक अंधविश्वासी बाप ने अपने ही दो नाबालिग बेटियों के साथ पाप कर डाला। उसने यह घिनौना काम एक तांत्रिक के कहने पर किया है। इतना ही नहीं, तांत्रिक ने भी दोनों किशोरियों के साथ मुंंह काला किया। मामला लगभग एक साल पुराना है, लेकिन अब POCSO Court की तरफ से पापी पापा और ढोंगी तांत्रिक समेत पांच को उम्रकैद की सजा का फैसला सुनाया है तो यह मामला सार्वजनिक हुआ है।

  • बिहार के राजपुर का है मामला, 2012 से यौन शोषण का शिकार हो रही थी दो नाबालिग लड़कियां

  • कोर्ट ने पिता और तांत्रिक को उम्रकैद, मां और मौसी को 20-20 साल की तो तांत्रिक से मिलवाने वाले एक अन्य को साल साल की जेल की सजा दी

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां दो नाबालिग लड़कियां 2012 से यौन शोषण का शिकार हो रही थी। इस गंदे काम में मां और मौसी की रजामंदी के अलावा एक तांत्रिक और लड़कियों का खुद का बाप शामिल थे। इस बारे में विशेष लोक अभियोजक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल 2022 को महिला थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित बच्चियों ने खुद जिला पुलिस प्रमुख के पास पहुंचकर अपना दर्द बयां किया था। इसके बारे में सूचना मिलते ही तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लगभग सवा साल तक इस मामले का ट्रायल पोक्सो कोर्ट में चला।

अंध‍विश्‍वास से शुरू थी दरिंदगी की कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों लड़कियों के माता-पिता को इनके भाई का तो पता नहीं, पर अपना नाम चलाने के लिए एक बेटे की चाह थी। जयलाल नाम के एक परिचित ने स्थानीय तांत्रिक अजय कुमार से मिलने की सलाह दी तो तांत्रिक ने इन दोनों बेटियों को ही बाधक बता बाप को इनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की घटिया राय दे डाली। हालांकि एक संयोग था कि इस पापी दंपति को बेटा हो भी गया।

विज्ञापन

इसके बाद बेटे के लिए खतरा बता तांत्रिक अजय कुमार ने एक और अनुष्ठान आयोजित करवा दोनों बच्चियों को बुलवाया और वहां इनके बाप के साथ मिलकर खुद भी इनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तो यह रोज का सिलसिला हो गया। पीड़ितों की मानें तो उनके साथ न सिर्फ उनका बाप और तांत्रिक गलत काम करते थे, बल्कि उन्हें होटल में भेजकर भी उनके तन से पैसे वसूले जाते थे।

ऐसे निकली हैवानों के चंगुल से

बरसों की प्रताड़ना झेलने के बाद लड़कियां बड़ी हुई और इन बातों का मतलब समझ में आया तो पिछले साल एक अनजान आदमी की मदद से दोनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह को अपना दर्द सुनाया। महिला थाने में राजपुर निवासी विनोद कुमार सिंह, तांत्रिक अजय कुमार, माता निर्मला देवी, मौसी मंजू देवी के अलावा सहयोग करने के जुर्म में जयलाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

विज्ञापन

बुरे काम का अब ये हुआ अंजाम

अब इसय मामले में पोक्सो कोर्ट ने पिता विनोद कुमार सिंह और तांत्रिक अजय कुमार को साजिशन दुष्कर्म के दोष में उम्रकैद और 25-25 हजार रुपए जुर्माने की सजा का फैसला दिया है। इसी के साथ मां और मौसी को 20-20 साल की कैद तो तांत्रिक से मिलवाने वाले जयलाल सिंह को 7 साल की कैद के साथ 15 हजार रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक जुर्माना नहीं देने की स्थिति में सभी को चार-चार महीने की अतिरिक्त जेल काटनी पड़ेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola