---विज्ञापन---

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में भीषण ठंड का अलर्ट! जानें कहां कितना गिरा पारा

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले दो दिनों में कंपकंपी वाली सर्दी का एहसास हुआ है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कई जगह पर तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जानिए 19 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम।

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में घने कोहरे और तापमान में तेजी से गिरावट की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और रात के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। 19 नवंबर को घना कोहरा रहेगा, आने वाले 48 घंटों तक मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। बिहार में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में अभी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है।

प्रदेश में अभी जिन इलाकों शहरों में ज्यादा कोहरा देखने को मिल रहा है, उसमें मोतिहारी, सीवान, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी का नाम शामलि है। यहां पर पिछले दिनों में मौसम ने तेजी से करवट ली है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में क्यों बढ़ी ठिठुरन? 10 जिलों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए अपडेट

मौसम विभाग का अलर्ट

19 नवंबर को बिहार के उत्तरी भाग के जिले जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा कोहरे की चेतावनी दी गई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

कितना गिरा तापमान?

किशनगंज 28.5(-0.5), गोपालगंज 30.8(2.4), मोतिहारी 29.5(0.5), जिरादेई 29.5(0.2), छपरा 29.1(0), वैशाली 28.7(0.8), पूसा 28(0.2), सुपौल28.8(1.6), मधेपुरा 29.4(0.7), अगवानपुर 28.5(0.4), फारबिसगंज 30.2(2.8), अररिया 30.6(1.1), पूर्णिया 29.8(0.8), कटिहार 29(0.4), दरभंगा 28(2), बक्सर 29.2(-1.1), भोजपुर 28.6(-1.1), पटना 27.4(-0.5), बेगुसराय 30.2(0.6), मुंगेर 29.6(0.8), भागलपुर 28.6(1.2), सासाराम 27.9(-1.2), अरवल 27.9(-1.9), नालन्द इंदा (राजग अजगीर) 29(-0.8), शेखपुरा 29.1(0.5), डेहरी 28.4(0.5), औरंगाबाद 27.7(-2.4), गया 28.1(-1.1), जमुई 28.9(1.5) और बांका में 27.5(1.7) तापमान दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने दी सलाह

कोहरे को चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई है। जिसके चलते कोई हादसा न हो इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है। लोगों को सफर के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया, गाड़ी समय धीमी चलाएं, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें: Delhi के वो 10 इलाके, जहां हवा जहरीली; 1500 से ज्यादा हुआ AQI

First published on: Nov 19, 2024 07:14 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola