Sarkari Naukri 2026: BPSSC में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन; जानें कौन कर सकता है आवेदन?

Bihar Sarkari Naukri 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह रक्षा वाहिनी में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती निकाली है. 30 जून से शुरू होने वाले इस आवेदन के लिए स्नातक पास पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.

BPSSC Company Commander Home Guards

BPSSC ने निकाली बड़ी भर्ती. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • BPSSC ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे और आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 है.
  • आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है. निर्धारित आयु सीमा के अनुसार पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
  • उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों-प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन होगा.

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और पुलिस विभाग में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. इस नोटिफेकेशन की मदद से आप इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप बिनी की देरी के पहले ही फॉर्म भर दें, ताकि आखिरी वक्त में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

कौन कर सकता है इन पदों के लिए आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 20 से 37 वर्ष रखी गई है, जबकि महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है. कुल 65 पदों में विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं, जिससे पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार लाभ मिलेगा. आयोग ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार होगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें.

विज्ञापन
पद का नामसामान्य (UR)EWSअत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)पिछड़ा वर्ग (BC)BC महिलाअनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)कुल पद
गुल्म समादेशक (कंपनी कमांडर)2607120702100165

इन पदों पर कैसे होगा सिलेक्शन?

बीपीएसएससी ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए चयन को तीन चरणों में विभाजित किया है. सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें, पात्रता की जांच करें और आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा करें. सही तैयारी और समय पर आवेदन आपको बिहार पुलिस में अधिकारी बनने का शानदार अवसर दिला सकता है.

भर्ती की मुख्य जानकारी एक नजर में

  • कुल पद: 65 कंपनी कमांडर
  • आवेदन शुरू: 30 जून 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 30 जुलाई 2026
  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
  • चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • आवेदन के पात्र: पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थी
  • आयु गणना की तिथि: 1 अगस्त 2025
  • भर्ती बोर्ड: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

अप्लाई करें- Click Here

विज्ञापन

एक क्लिक पर देखें नोटिफिकेशन- CLICK HERE

मुख्य निष्कर्ष:- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर भर्तियां निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 30 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई तक जारी रहेगी. इस पदों की भर्तियों के लिए स्नातक या उसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ