आज रात 8 बजे से 24 घंटे के लिए 'बिहार' में बंद रहेंगी बिजली की सभी ऑनलाइन सेवाएं! जानें रिचार्ज खत्म हुआ, तो क्या करना होगा?

बिहार में नया बिलिंग सिस्टम लागू होने के कारण आज रात 8 बजे से अगले 24 घंटे के लिए सभी ऑनलाइन बिजली सेवाएं बंद रहेंगी. जानिए क्या रिजार्ज खत्म होने पर बिजली कट जाएगी या नहीं?

Bihar Electricity Online Services Shutdown

बिहार में बिजली से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे बंद. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • बिहार में आज रात 8 बजे से अगले 24 घंटे तक बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी, क्योंकि नया बिलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है.
  • इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, नया कनेक्शन, लोड बढ़ाने और अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
  • स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होने पर भी बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है.

बिहार के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी खबर है. अगर आप अपने घर, ऑफिस या दुकान का बिजली बिल इंटरनेट के के जरिए ऑनलाइन जमा करते हैं या अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने की सोच रहे हैं, तो आपको 24 घंटा इंतजार करना होगा. ऊर्जा विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूरे राज्य में आज रात 8 बजे से अगले 24 घंटे के लिए बिजली से जुड़ी सभी प्रकार की ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी जाएंगी. बिजली कंपनी अपने उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए एक बिल्कुल नया सिस्टम ला रहा है, जिस कारण ऑनलाइन पोर्टल बंद रहने वाला है. हालांकि, जब यह मेंटेनेंस कार्य पूरा हो जाएगा, तो ऑनलाइन पोर्टल लोगों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा.

विज्ञापन

इन 24 घंटों के दौरान प्रभावित रहेंगे ये सभी जरूरी काम

सवाल उठता है कि आखिर क्यों यह कदम उठाया जा रहा है, तो बता दें कि बिजली कंपनी अपने उपभोक्ताओं नया बिलिंग सिस्टम (New Billing System) शुरू करने जा रही है. इसी तकनीकी बदलाव और मेंटेनेंस के काम की वजह से इन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया गया है. इस सिस्टम की मदद से भविष्य में लोगों को आसान और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

विज्ञापन
  • इस तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण उत्तर और दक्षिण बिहार दोनों बिजली डिस्कॉम (NBPDCL और SBPDCL) के उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा. आज रात 27 जून 2026 की रात 8 बजे से लेकर अगले दिन यानी 28 जून की रात 8 बजे तक बंद रहने वाली प्रमुख डिजिटल सेवाएं इस प्रकार हैं:
  • इस अवधि में उपभोक्ता न तो बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपना नया बिल देख पाएंगे और न ही पुराने बकाए का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे.
  • उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर को किसी भी डिजिटल माध्यम, गूगल पे, फोन पे या आधिकारिक ऐप से रिचार्ज नहीं कर पाएंगे.
  • नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने, नाम बदलवाने या लोड बढ़वाने जैसी सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी.

रिचार्ज खत्म हुआ तो क्या कट जाएगी बिजली?

इस तकनीकी शटडाउन के बीच ऊर्जा विभाग ने राज्य के स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को एक बहुत बड़ी राहत दी है, जिससे आम जनता को परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. बिजली कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि इस मेंटेनेंस और मेंटेनेंस अवधि के दौरान अगर किसी उपभोक्ता के स्मार्ट मीटर का बैलेंस पूरी तरह खत्म हो जाता है, तो भी उनके घर या दुकान की बिजली नहीं काटी जाएगी. यानी बैलेंस शून्य या माइनस में चले जाने के बावजूद आपकी बत्ती गुल नहीं होगी और बिजली की आपूर्ति पहले की तरह लगातार चालू रहेगी.

मुख्य निष्कर्ष:- बिहार में नई बिलिंग प्रणाली लागू करने के लिए बिजली विभाग ने 24 घंटे के लिए ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि इस दौरान स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी. नई प्रणाली लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और बेहतर डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ