Patna News: पटना के सर जीडी पाटलिपुत्र हाई स्कूल में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल के साल 94 बैच के छात्र छात्राओं ने किया। इस मौके पर सभी अपने परिवार जनों के साथ कार्यक्रम में मौजूद हुए और स्कूल के पुराने दिनों को याद किया।
सालों बाद सभी एक साथ स्कूल में तो थे पर आज न तो क्लास की कोई चिंता थी और न टिफिन की लड़ाई और न टीचर्स की डांट का डर था। आज वो ही स्कूल…वही दोस्त। बस बदले थे, तो चेहरे जो उम्र के साथ-साथ बदलते गए, लेकिन फिर जब दोस्त के सामने आए तो पहचानने में देर भी नहीं लगी। सभी फिर से वही पुराने दिनों में खो गए और यादों के साथ बातों की महफिल देर शाम तक गुलजार रही।
प्रार्थना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
पाटलिपुत्र 94 बैच के इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ पूर्ववर्ती छात्र अपने परिवार के संग जुटे। वैसे तो साल 94 बैच के ये छात्र पूर्व में भी मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार कई ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत तीस साल पहले स्कूल के मैदान में की जाने वाली उस प्रार्थना से हुई जो सभी करते थे। अंतर ये था कि तब बचपन के दिन थे और आज साथ में पत्नी और बच्चे हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी दोस्तों ने खूब मस्ती की।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
मंच का संचालन अजय झा और कुणाल ने किया। अपनी पत्नी के साथ मंच पर आए दोस्तों ने पुरानी यादों को साझा किया। आयोजन के अध्यक्ष अंजनी सिन्हा और कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनू ने सभी दोस्तों का स्वागत किया।
एक-दूसरे से मिलकर हुए भावुक
कई साल गुजर जाने के बाद सभी एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। उसके बाद छात्र जीवन की यादों को ताजा करने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं और बच्चों ने भी खूब मस्ती की। मौके पर आए जेडीयू महासचिव छोटू सिंह, डॉ ब्रजेश, करन देव, मधुरेश,गौरव, अमिताभ ओझा, रंजीत, नीलेश, आशुतोष, राकेश, सहित सभी साथियों ने पुराने दिनों के संस्मरण सुनाए।
सभी ने साथ में प्रण लिया कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो हर दोस्त साथ रहेंगे। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजन तो थे ही बच्चों ने भी खूब बवाल काटा। इसके बाद सभी विदा हुए, लेकिन इस वादे के साथ की अगली बार और जोश-उत्साह के साथ जुटेंगे। कुल मिलाकर यह मिलन समारोह में न सिर्फ पुरानी यादें ताजा हुईं बल्कि इससे उम्मीद और विश्वास का नया आकाश भी गढ़ा गया।
ये भी पढ़ें- ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines