शादीशुदा से दिल लगाने का खतरनाक अंजाम, आशिक ने प्रेमिका के दरवाजे पर दम तोड़ा

Muzaffarpur Boy Death Case: युवक अपनी प्रेमिका के घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिला, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

Dead Body

अस्पताल पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी।

Bihar Muzaffarpur Illegal Relationship: बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध संबंध में एक शख्स की मौत हो गई है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिला, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने गर्लफ्रेंड पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला शादीशुदा है और मृतक का नाम इंदर कुमार है। ग्रामीणों ने युवक को बेहोश देखा और पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन

पुलिस ने ही युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सकता। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार देररात की घटना है, पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन आरोपी महिला  परिवार के साथ फरार हो गई है, अंडरग्राउंड हो गई है।

विज्ञापन

भाई ने सुनाई अवैध संबंधों की कहानी

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण SP विद्यासागर ने मामले की पुष्टि की। मृतक इंदर के बड़े भाई अखिलेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें बताया गया है कि उसके छोटे भाई इंदर के एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध थे। 2 साल से दोनों के बीच रिश्ता था। महिला शराब का कारोबार करती है और उसका घर पर आना जाना था।

विज्ञापन

घर आने-जाने के दौरान ही इंदर महिला के करीब आ गया था। इस बीच गुरुवार रात साढ़े 8 बजे फोन आया कि इंदर महिला के घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि इंदर की नब्ज रुक चुकी थी। परिवार को शक है कि महिला ने ही इंदर को जहरीली शराब पिलाकर मारा है। इंदर घर से ठीक-ठाक गया था और उसे कोई बीमारी भी नहीं थी।

विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ग्रामीण SP विद्यासागर ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। वह एक घर के बाहर पड़ा मिला, अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि जिस घर के बाहर युवक बेहोशी की हालत में मिला, वह युवक की गर्लफ्रेंड का घर है, जिसके साथ उसके अवैध संबंध थे।

विज्ञापन

युवक के परिवार ने महिला पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि पता चले कि युवक की मौत कैसे हुई? मौत होने का कारण जानने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। फरार महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ