हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में नई सरकार को लेकर सियासी हलचल तेज, ‘चंद दिनों में सब साफ होगा’ – विजय कुमार चौधरी का बड़ा बयान

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी.
उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए विधायकों की सहमति से ही नए मुख्यमंत्री का फैसला होगा.

विज्ञापन

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. नई सरकार के गठन को लेकर चल रही अटकलों के बीच बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ कुछ दिनों का इंतजार करना होगा, जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा और नई सरकार का गठन हो जाएगा.

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी विधायक चुनेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है, लेकिन एनडीए के विधायकों की सहमति सबसे अहम होगी.

विजय चौधरी, मंत्री, बिहार सरकार ने कहा इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी के बीच अहम बैठक हुई. बैठक के बाद विजय कुमार चौधरी ने कहा, “चंद दिनों का इंतजार कर लीजिए, नई सरकार आने वाली है.”

विज्ञापन

कैबिनेट बैठक को लेकर उन्होंने बताया कि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन प्रक्रिया जारी है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी आंतरिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि “सब कुछ तय टाइमलाइन के अनुसार होगा, थोड़ा धैर्य रखें.”

विज्ञापन

कुल मिलाकर, बिहार में सरकार गठन को लेकर गतिविधियां तेज हैं और आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आ सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola