सिलेंडर फटा, मंडप जला, 6 जिंदा जले; बिहार के दरभंगा में शादी में भीषण अग्निकांड

Bihar Darbhanga Marriage Function Cylinder Blast: बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मंडप में लगी आग में जलकर 6 लोग मारे गए। दूल्हन की विदाई भी मातम के बीच की गई। एक झटके में शादी का लाल शामियाना मौत के सफेद शामियाने में बदल गया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या और कैसे हुआ?

Bihar Darbhanga Marriage Function LPG Cylinder Blast

Bihar Darbhanga Marriage Function LPG Cylinder Blast

विज्ञापन

Bihar Darbhanga LPG Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में आज अलसुबह शादी समारोह में हुए भीषण अग्निकांड में 6 लोग जिंदा जलकर मर गए। हादसा उस समय हुआ, जब फेरे होने वाले थे। आग सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण लगी, जिसमें जलकर मंडप भी राख हो गया। सिलेंडर तक पटाखों की चिंगारी पहुंची।

मरने वाले लोग वधू पक्ष के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मातम के बीच ही दूल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए और दुल्हन को विदाई दी गई। अब शादी वाले घर में शोक का माहौल है। लाल शामियाना सफेद शामियाने में बदल गया है।

विज्ञापन

पड़ोसी के घर में डीजल के स्टॉक में भी आग लगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरभंगा में अलीनगर शहर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अंटोर गांव में रहने वाले छगन पासवान की बेटी की शादी में मेहमान एन्जॉय कर रहे थे। पड़ोसी रामचंद्र पासवान के घर बारात ठहराई गई थी। बाराती आतिशबाजी करते हुए निकले तो एक चिंगारी आकर शामियाने में लगी और देखते ही देखते आग भड़क गई।

सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग और भड़क गई। आनन फानन में दूल्हा-दुल्हन को मंडप से निकालकर मंदिर ले गए, जहां दोनों के फेरे कराए गए, क्योंकि शुभ मुहूर्त निकल रहा था। वहीं आग इतनी विकराल थी कि पड़ोसी रामचंद्र के घर में रखे डीजल के स्टॉक में भी आग भड़क गई। वहीं अग्निकांड से चीख पुकार मच गई और जद्दोजहद में 6 लोग जिंदा जल गए।

विज्ञापन

मरने वालों में 3 मासूम बच्चे शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अग्निकांड में मारे गए लोगों की पहचान 25 वर्षीय कंचन देवी, 26 वर्षीय सुनील पासवान, लाली देवी, 4 साल की बच्ची साक्षी कुमारी, 2 साल के बच्चे सिद्धांत कुमार, डेढ़ साल के बच्चे के रूप में हुई। मारे गए लोग लड़की वालों की तरफ से आए मेहमान थे। वहीं अग्निकांड पर शोक जताते हुए बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने मुआवजे का ऐलान किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शादी में भीषण अग्निकांड में 6 लोग जिंदा जलकर मर गए। मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 4-4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मारे गए 3 जानवरों के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा जो नुकसान हुआ, उसके लिए 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ