---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘फेलियर’ बर्दाश्त नहीं हुआ, 4 स्टूडेंट्स ने मौत को गले लगाया; मातम में बदलीं MP के 4 घरों की खुशियां

MP 10th-12th Students Committed Suicide: मध्य प्रदेश में बोर्ड रिजल्ट आने के बाद फेल होने पर 10वीं की छात्रा और 12वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। दोनों फेल होने से निराश थे और जहां सुबह से रिजल्ट आने की खुशी थी, वहां पल भर में मातम पसर गया।

MP Students Suicide due to Board Result: मध्य प्रदेश में बोर्ड रिजल्ट आने के बाद 3 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर ली, क्योंकि तीनों एग्जाम में फेल हो गए। लड़का-लड़की ने फंदा लगाकर और एक अन्य लड़की ने जहर खाकर जान दी। लड़का 12वीं में और दोनों लड़कियां 10वीं में फेल हुईं। घटनाएं निवाड़ी, इछावर और गोल पहाड़िया गांव की हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

17 वर्षीय लड़का ग्वालियर में रहकर पढ़ाई करता था। उसका शव किराये के कमरे में फंदे पर झूलता मिला। 14 वर्षीय लड़की ने अपने घर में ही जहर निकला लिया। परिजनों को वह बेहोशी की हालत में मिली और उसने अस्पताल ले जाने से पहले तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। लड़के का नाम मौसम यादव और लड़कियों के नाम पूजा राठौड़ और मुस्कान रजक हैं। मुस्कान ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बीमा भारती को झटका, 10 लाख कैश के साथ पकड़े गए दोनों PA

बुरहानपुर में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

12वीं के रिजल्ट में मैथमेटिक्स में सप्लीमेंट्री आने से रितेश पुत्र संजय निराश था। दोपहर में वह हाट बाजार में पिता के साथ गया था। शाम में घर लौटने पर दोस्तों से पता चला कि मैथमेटिक्स में सप्लीमेंट्री आई है। इसके बाद मायूस रितेश ने अपने ही घर पर पंखे पर लटकर जान दे दी। शिकारपुरा थाना पुलिस जांच में जुटी है। शिकारपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले संजय नगर की घटना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश जांच कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

मुस्कान रजक ने फंदा लगाकर दी जान

ग्वालियर में जनकगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव गोल पहाड़िया की घटना में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम मुस्कान रजक है, जो 10वीं की स्टूडेंट थी, लेकिन फेल होने पर उसने जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने 10वीं में फेल होने के कारण सुसाइड करने का जिक्र किया है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, आग का गोला बनकर गिरा; राजस्थान के जैसलमेर में हुआ हादसा

---विज्ञापन---

देररात करीब 2 बजे सल्फास की गोलियां निगलीं

मिली जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के इछावर गांव में वार्ड नंबर-12 में रहने वाली पूजा 10वीं में फेल हो गई। इसके चलते वह काफी निराश थी। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तनाव में थी। उसे रात को खाना भी नहीं खाया और सोने चली गई। पूजा गोल्डन ब्राइट स्कूल की स्टूडेंट थी। देररात उसे उल्टियां लगीं तो पता चला कि उसने सल्फास की गोलियां निगल ली हैं। इससे पहले कि उसके परिजन उसे अस्पताल ले जाते, वह बेहोश हो गई।

अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक जांच करके डॉक्टरों ने उसे सीहोर रेफर कर दिया, जहां आज सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतका के परिजनों ने इछावर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टरों ने उसे दवाई दी होती तो पूजा की जान बच सकती थी। उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन डॉक्टर ने उसे इलाज देने की बजाय सीहोर रेफर कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:जबरन Kiss करते, बदन पर हाथ फेरते; मशहूर डांसर छात्राओं के यौन शोषण केस में गिरफ्तार

मौसम यादव की लाश फंदे पर झूलती मिली

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के ही निवाड़ी जिले में 17 साल का मौसम यादव 12वीं में फेल हो गया। दोपहर में रिजल्ट आने के बाद उसने फंदा लगा लिया। वह सेंदरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कठऊपहाड़ी का रहने वाला है और ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह किराये के मकान में रहता था, लेकिन जब उसने रिजल्ट आने के बाद परिजनों के फोन नहीं उठाए तो अनहोनी की आशंका जताते हुए वे तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो मौसम फंदे पर झूलता मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर आकर मौसम के शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:FIR करेंगे, जेल में डाल देंगे…शिक्षिका ने पुलिसवाले को हाथ जोड़ने को मजबूर किया तो भड़कीं अधिकारी, Video Viral

First published on: Apr 25, 2024 12:36 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola