---विज्ञापन---

एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, आग का गोला बनकर गिरा; राजस्थान के जैसलमेर में हुआ हादसा

Indian Air Force Plane Crash: राजस्थान में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश हुआ है। हादसा जैसलमेर के एक गांव में ढाणियों के पास हुआ। ग्रामीणों ने अपनी आंखों से प्लेन को क्रैश होते देखा और वायुसेना अधिकारियों को हादसे की आंखों देखी कहानी भी सुनाई।

---विज्ञापन---

Indian Air Force Plane Crash: भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश हो गया है। क्रैश होते ही प्लेन में आग लग गई और वह जमीन पर गिरकर टुकड़ों में बिखर गया। हादसा राजस्थान के जैसलमेर में हुआ। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास खाली मैदान में धमाके के साथ प्लेन गिरा तो लोगों में दहशत फैल गई।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की गाड़ियों ने प्लेन क्रैश के कारण ढाणियों में लगी आग पर काबू पा लिया है। प्लेन के मलबे को भी कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्लेन मानव रहित टोही एयरक्राफ्ट था, जो जासूसी मिशन पर निकला हुआ था।

---विज्ञापन---

 

ग्रामीणों ने आंखों से देखा हादसा

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी से हादसे की पुष्टि की है। वहीं जजिया गांव में रहने वाले परमवीर सिंह ने अधिकारियों को बताया कि वे खेतों में काम करने आए थे। आराम करने के लिए ट्यूबवेल पर बैठ गए तो अचानक आसमान से आग की लपटें उठी देखीं। जब प्लेन करीब आया तो पता चला कि जहाज में आग लगी है और वह तेजी से नीचे की ओर आ रहा है।

---विज्ञापन---

किसान इकट्ठे होकर गिर रहे जहाज की दिशा में दौड़े तो जोरदार धमाके की आवाज आई। वे पीछा करते हुए एक मैदान में पहुंचे, जहां से धुंआ उठ रहा था। वहां प्लेन का मलबा देखा और सरपंच की मदद से पुलिस को बताया। पुलिस ने एयरफोर्स अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका काफी जोरदार था और गनीमत रही कि जहाज गांव में नहीं गिरा।

यह भी पढ़ें:जबरन Kiss करते, बदन पर हाथ फेरते; मशहूर डांसर छात्राओं के यौन शोषण केस में गिरफ्तार

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 25, 2024 10:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola