होटल में भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले; बिहार के पटना में रेलवे स्टेशन के पास अग्निकांड

Bihar Patna Hotel Fire Incident: बिहार के पटना जिले में होटल में लगी आग में जिंदा जलकर 6 लोग मर गए। 20 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि सुबह से धधक रही आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन नुकसान काफी हो गया।

Bihar Patna Junction Pal Hotel Fire Accident

Bihar Patna Junction Pal Hotel Fire Accident

विज्ञापन

Bihar Patna Junction Pal Hotel Fire Accident: बिहार के पटना जिले में आज भीषण अग्निकांड में 6 लोग जिंदा जलकर मर गए। 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। 45 लोग सुरक्षित रेस्क्यू किए गए। आग पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी। हालांकि आग बुझ गई है, लेकिन सुबह भड़की आग ने पाल होटल के आस-पास के होटलों को भी चपेट में ले लिया था।

आग में झुलसने से 3 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं मृतकों में 3 पुरुष भी शामिल हैं, लेकिन अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आग में झुलसने से घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। सिटी SP सेंट्रल सत्य प्रकाश ने अग्निकांड की पुष्टि की।

Advertisment

 

51 गाड़ियों ने 2 घंटे में बुझाई आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर होटल में भड़की आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की करीब 51 गाड़ियों को करीब 2 घंटे लगे। दमकल कर्मियों ने आग की लपटों के बीच से ही लोगों को रेस्क्यू किया। जैसे ही आग बुझी, रेस्क्यू टीम के सदस्य अंदर गए तो 6 लोगों की लाशें बुरी हालत में मिलीं।

विज्ञापन

वहीं अग्निकांड के चलते पुलिस ने आस-पास के इलाके और सड़क को सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि जिस होटल में आग लगी, वह 4 मंजिला था और चारों फ्लोर आग की चपेट में आ गए थे। लोगों को होटल से निकालने के लिए हाइड्रा का इस्तेमाल भी करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आग होटल के किचन में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने से लगी और देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ