अमेरिका में जिंदा जले 4 भारतीय कौन? पिता की पोस्ट से हुआ भीषण अग्निकांड का खुलासा

Indians Car Accident: अमेरिका के टेक्सास शहर में हुए हादसे में 4 भारतीयों की मौत हो गई है, जिनकी शिनाख्त हो गई है। चारों भारतीय कार में लगी आग में जिंदा जल गए थे। पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच की और उनके शव भारत भिजवाने के प्रयास जारी हैं।

Indians Burnt Alive in Massive Fire

टक्कर लगते ही धमाके के साथ कार में भड़की आग।

Indians Burnt Alive in Massive Fire: अमेरिका के टेक्सास शहर में हुए भीषण अग्निकांड में 4 भारतीय जिंदा जल गए। हादसा 5 कारों की आपस में टक्कर होने से हुआ। टक्कर लगने से एक कार में भीषण आग लग गई, लेकिन उसमें सवार चारों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसा गत 31 अगस्त को हुआ था, जिसकी जानकारी अब भारत तक पहुंची और मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

कोलिन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, हादसे में मारे गए लोग कार पूलिंग ऐप के जरिए सफर करने को एक दूसरे के संपर्क में आए थे और चारों SUV कार में सवार होकर अर्कांसस स्टेट के बेंटनविले श्हर में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भारतीय समयानुसार दोपहर के करीब 3:30 बजे व्हाइट स्ट्रीट के पास हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट से हुई मृतकों के नामों की शिनाख्त

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, आग में जिंदा जलकर मरने वालों की पहचान आर्यन रघुनाथ ओरमपति, फारूक शेख, लोकेश पलाचारला, दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है। ओरमपति और उनके दोस्त शेख डलास शहर में अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे और वापस घर लौट रहे थे। लोकेश पलाचारला अपनी पत्नी से मिलने बेंटनविले जा रहे थे। टेक्सास विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त वासुदेवन अपने चाचा से मिलने जा रही थीं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने SUV कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें पीड़ित सवार थे। वाहन में आग लगने से उसमें सवार सभी लोग जिंदा जलकर मर गए। अधिकारियों ने बताया कि वे पीड़ितों की पहचान की पुष्टि के लिए DNA, फिंगरप्रिंटिंग और दांतों और हड्डियों के अवशेषों पर निर्भर हैं। प्राथमिक शिनाख्त डॉक्यूमेंट से हुई है।

विज्ञापन

एक मृतक के पिता की पोस्ट से खुला मामला

बता दें कि तमिलनाडु की रहने वाली वासुदेवन टेक्सास के फ्रिस्को इलाके में रहती थी। वासुदेवन के पिता ने एक्स पर ट्ववीट करके अपनी बेटी से बात नहीं होने पर उसका पता लगाने के लिए मदद मांगी। उन्होंने पोस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग किया। उन्होंने लिखा, “@DrSJaishankar प्रिय महोदय, मेरी बेटी धरशिनी वासुदेवन भारतीय पासपोर्ट नंबर-T6215559 के साथ पिछले 3 वर्षों से अमेरिका में है। 2 साल MS की पढ़ाई और एक साल नौकरी करते हुए वह 3150 एवेन्यू ऑफ द स्टार्स अपार्टमेंट 1110-फ्रिस्को, टेक्सास-75034 में रहती है। उन्होंने कहा कि कल शाम को वह 3 अन्य लोगों के साथ कार पूल में थी। करीब 3 से 4 बजे तक वह सक्रिय रूप से संदेश भेज रही थी, लेकिन 4 बजे के बाद उनसे और उनके साथ यात्रा कर रहे 3 अन्य लोगों से संपर्क नहीं हो सका है।

विज्ञापन

2 अन्य मृतक भी हैदराबाद के रहने वाले हैं

वहीं ओरमपति के पिता सुभाष चंद्र रेड्डी हैदराबाद स्थित मैक्स एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म के मालिक हैं। ओरमपति ने कोयंबटूर के अमृता विश्व विद्यापीठम से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। ​​मई में टेक्सास विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए उनके माता-पिता अमेरिका गए थे। दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने उनसे भारत लौटने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह 2 और साल अमेरिका में काम करना चाहते हैं, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। फारूख शेख भी हैदराबाद से था और बेंटनविले में रहता था। उसके पिता मस्तान वली ने बताया कि वह 3 साल पहले अमेरिका गया था। वली एक सेवानिवृत्त निजी कर्मचारी हैं और अपने परिवार के साथ BHEL हैदराबाद में रहते हैं। उनकी बेटी भी अमेरिका में रहती है और उसी ने हादसे की जानकारी परिवार को दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ