22000 करोड़ के घोटाले का खुलासा, मुख्यमंत्री ने जारी की चेतावनी

Trading Scam Police Investigation: असम में 22000 करोड़ के ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का पर्दाफाश हुआ है, जिसके चलते मुख्यमंत्री ने चेतावनी भी जारी कर दी है। पुलिस ने भी 2 ठग दबोचे हैं और मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Online Trading Scam

लोगों को जालसाजों के झांसे में न फंसने को कहा गया है।

Online Trading Scam Exposed in Assam: देश के एक राज्य में 22000 करोड़ रुपये का ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला पकड़ा गया है। घोटाला असम में सामने आया और प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से ऑनलाइन शेयर बाजार में धोखाधड़ी करने वाले इन्वेस्टमेंट से बचने का आग्रह किया है, क्योंकि पैसा दोगुना करने वाले ऑफर धोखा, छलकपट होते हैं। असम पुलिस ने बुधवार को 22000 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया, जिसमें दलालों ने लोगों का पैसा दोगुना करने का दावा करके ऑनलाइन शेयर बाजार में धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों की पहचान डिब्रूगढ़ के 22 वर्षीय ऑनलाइन ट्रेडर विशाल फुकन और गुवाहाटी के स्वप्निल दास के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खोली हुई थीं 4 फर्जी कंपनियां

पुलिस के अनुसार, इस राज्य में फैले इस घोटाले में कई और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। फुकन अपनी आलीशान जीवनशैली का इस्तेमाल करके लोगों को अपने जाल में फंसाता था और निवेशकों को 60 दिन में 30% रिटर्न देने का वादा करता था। उसने 4 फर्जी कंपनियां बनाई हुई थीं। उसने इन कंपनियों के जरिए असमिया फिल्म इंडस्ट्री में इन्वेस्टमेंट किया और कई संपत्तियां खरीदी थीं। पुलिस ने डिब्रूगढ़ में फुकन के घर पर छापा मारा और करोड़ों के घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। पुलिस अब असमिया कोरियोग्राफर सुमी बोरा की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर फुकन के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लोगों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फुकन को रडार पर लेकर जांच की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके किया लोगों को सचेत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट करके लोगों को अलर्ट किया। उन्होंने लिखा कि लोगों को बताना चाहता हूं कि ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्मों के माध्यम से शेयर बाजार में पैसा लगाने की सरकार की कोई व्यवस्था नहीं है। धोखेबाज लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों से धोखेबाजों से दूर रहने का आग्रह करता हूं। पुलिस ने अवैध दलालों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। हम राज्य में पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने की कोशिश करेंगे। पुलिस ने राज्य में अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि कई ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियां सेबी या RBI की गाइडलाइन का पालन किए बिना राज्य में कारोबार कर रही हैं। लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठग रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ