बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक अपनी पड़ोसन के घर में बेड के बक्शे में छिपा हुआ मिला। हैरानी की बात यह है कि युवक को उसकी पत्नी ने ही रंगेहाथ पकड़ा है। जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शक होने पर पत्नी पहुंच गई पड़ोसन के घर
बागपत के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बासौद की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। करीब तीन दिन पहले देर रात तक पति घर नहीं आया। युवक की पत्नी को शक हुआ तो वह पड़ोस में रहने वाली महिला के घर अपने परिवारीजनों के साथ पहुंच गई। हो-हल्ला होने लगा। इसी बीच खोजबीन के बाद पति का सुराग लग गया। महिला का पति अपनी पड़ोसन के घर में बेड के बॉक्स में छिपा हुआ था। उसकी पत्नी और परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला। इस दौरान वहां मारपीट भी हो गई। महिला का आरोप है कि पति को पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा है।
प्रेम प्रसंग, दहेज और यौन शोषण की शिकायत की
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति का पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम प्रसंग है। साथ पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में आठ लाख रुपये की मांग करते हैं। इसके अलावा भी महिला ने पति पर कई और गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद भी मायके वालों ने पति और ससुराल वालों को तीन लाख रुपये दिए थे, लेकिन पति द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग कम नहीं हुई। मांग पूरी न होने पर उसका शारीरिक और यौन शोषण किया गया। वहीं इलाके के क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाया गया। कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
इंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 mins agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
47 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines