नई दिल्ली: स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम चेंज कर लिया है। वह शादी के बाद धनश्री चहल इस्तेमाल करने लगी थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे धनश्री वर्मा कर लिया है। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी एक स्टोरी शेयर कर सुर्खियां बढ़ा दी हैं।
चहल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है। अब धनश्री ने एक और पोस्ट के जरिए इन चर्चाओं को तेज कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कर लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को ताकत में बदल देगी। इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि धनश्री एक कॉरियोग्राफर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं। कई बार धनश्री और युजवेंद्र एक साथ डांस कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई मुलाकात
धनश्री अक्सर चहल के साथ कई मैचों में नजर आती हैं। एक इंटरव्यू में धनश्री ने कहा था कि युजवेंद्र चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्लास जॉइन की थी। इसी वक्त दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे रिलेशनशिप में आ गए। महज 3 महीने के रिलेशन के बाद ही युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से सगाई करने का फैसला लिया। चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में शादी की।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines