नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने साबित कर दिया है कि अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में रहाणे ने न केवल टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी की, बल्कि इस महा-मुकाबले में योद्धा की तरह लड़कर लड़खड़ाती टीम इंडिया को संभाल लिया। एक दिन पहले ही रहाणे को अंगुली में चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुश्किल समय में शानदार पारी खेली और 129 गेंदों में 11 चौके-1 छक्का ठोक 89 रन बनाकर मैदान से लौटे। इस शानदार पारी के साथ रहाणे ने अपने करियर में खास उपलब्धि हासिल की।
टेस्ट में 5 हजार रन पूरे करने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बने अजिंक्य रहाणे
दरअसल, इस बड़े मैच में रहाणे ने अपने टेस्ट करियर के 5000 रन पूरे कर लिए। वे ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सिर्फ 13वें बल्लेबाज बन गए। 55वें ओवर में रहाणे 69 रन बनाकर इस मील के पत्थर तक पहुंचे। रहाणे अब कपिल देव के रिकॉर्ड से 228 रन पीछे हैं। उन्होंने 83 मैचों की 141वीं ईनिंग में ये मुकाम हासिल किया। टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। जिन्होंने 200 मैचों में 15921 रन बनाए थे।
कमिंस की बॉल पर कैमरून ग्रीन ने रहाणे का कैच लपककर पवेलियन रवाना किया। शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर रहाणे ने 109 रनों की शानदार पार्टनरशिप की।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
76 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
371 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
402 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
402 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
409 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
420 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines