नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड बीच खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 3-0 से शिकस्त दी। हालांकि फाइनल मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे एक तरफ गम तो दूसरी ओर खुशी छा गई। दरअसल, दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन को इस तरह आउट किया कि क्रिकेटप्रेमी देखते रह गए।

विज्ञापन

दीप्ति की सूझबूझ से टीम इंडिया को ऐसे मोमेंट में जीत मिली, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, इंग्लैंड को 39 गेंदों में महज 17 रन की दरकार थी, लेकिन उसके पास सिर्फ एक ही विकेट बचा था। मैच कांटे का चल रहा था। बल्लेबाज चार्ली डीन 80 गेंदें खेलकर 47 रन बनाकर खेल रही थी और टीम इंडिया को लगातार टेंशन दे रही थी।

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने किया आउट
45वें ओवर में वह जैसे ही दूसरे छोर पर क्रीज से आगे निकलीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर के इशारे को भांपकर दीप्ति शर्मा ने उन्हें मांकडिंग से रनआउट कर दिया। चार्ली ये नजारा देखते ही रह गईं। टीम इंडिया के खेमे में खुशी छा गई तो वहीं पवेलियन में बैठी इंग्लिश टीम भौंचक रह गई। अब बारी थी अंपायर के फैसले की।

विज्ञापन

ये रन आउट चैक किया गया, तो इसमें साफ नजर आया कि चार्ली क्रीज से बाहर थी। थर्ड अंपायर ने बिना देर किए उन्हें आउट करार दे दिया। खुद को आउट होता देख चार्ली काफी इमोशनल हो गईं और बल्लेबाज डेविस से गले मिलकर रोने लगीं। हालांकि थोड़ी देर बाद वे संभलीं और भारतीय टीम के पास जाकर उन्हें बधाई दी। चार्ली की खेल की इस स्पिरिट की काफी तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया कमाल
टीम इंडिया की जीत में कमाल की गेंदबाजी रही। रेनुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। राजेश्वरी गायकवाड ने 10 ओवर में 38 रन दिए और 2 विकेट निकाले। दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला। वहीं लीजेंड झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर में 30 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 3 मेडन ओवर भी फेंके। इसी के साथ झूलन गोस्वामी की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ