T20 World Cup: टेंशन में कप्तान रोहित शर्मा, स्टार गेंदबाज फिर चोटिल, वर्ल्डकप से बाहर होने का मंडराया खतरा!

Team india (10)

नई दिल्ली: तिरुवनन्तपुरम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। टीम इंडिया ने मैच तो जीत ली, लेकिन मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने की वजह से इस मैच से बाहर जाना पड़ा।

विज्ञापन

बुमराह के चोटिल होने की जानकारी खुद कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस सेरेमनी के बाद दी। इसके बाद बीसीसीआई द्वारा जसप्रीत बुमराह को लेकर अहम अपडेट भी दिया गया।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया अपडेट

विज्ञापन

बीसीसीआई ने बताया कि बुमराह के बैक में दर्द है। जिसकी वजह से पहला ची20 मैच नहीं खेल पा रहे हैं। मंगलवार को प्रैक्टिस में जसप्रीत बुमराह को कमर में दर्द हुआ था। बुमराह हाल में ही चोट से ठीक होकर लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो मैचों में मैदान में उतरे थे।

विज्ञापन

 टीम इंडिया के लिए परेशानी

जसप्रीत बुमराह का फिर से चोटिल होना भारत लिए बुरी खबर है। भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप खेलने जाना है। जहां, गेंद बाउंस होती है। बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें पिच से उछाल निकालना आता है। वहीं, उनके चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने से फैंस काफी नाराज थे और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए भी नजर आए।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विककीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, वाई चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, बी कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ