वही स्टांस, वही बैकलिफ्ट...गेंदबाजी को तबाह करने आ गया वीरेंद्र सहवाग का बेटा, दिल्ली की टीम में हुआ चयन
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

sनई दिल्ली: वनडे हो, टी20 हो या फिर टेस्ट क्रिकेट सभी फॉर्मेट में एक ही तरह से खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग हर गेंदबाज के लिए एक बुरा सपना थे। पहली गेंद से आक्रमण करते थे। दुनिया के दिग्गज गेंदबाज भी उनके सामने आने से डरते थे। उनकी खेलने की एक ही शैली थी, गेंदबाजों पर दवाब बना पर खेलना। अब सहवाग ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन अब उनके बेटे आर्यवीर धमाल मचाने को तैयार हो गए हैं। वीरेंद्र सहवाग का बेटा अब प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रख चुके हैं।
सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर को दिल्ली की टीम में मौका मिला है। बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उन्हें दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। बिहार के खिलाफ मैच में आर्यवीर को मौका नहीं मिला है। हालांकि आगे के मैचों में उन्हें मौका मिल सकता है।
और पढ़िए – Team India: राहुल द्रविड़ की छुट्टी तय! टी 20 में जल्द मिल सकता है नया कप्तान, BCCI कर रही विचार
सहवाग के बेटे आर्यवीर बिल्कुल उन्हीं की तरह खेलते हैं। उनका स्टांस से लेकर बैट चलाने का तरीका सहवाग की तरह है। आर्यवीर सहवाग के इंस्टाग्राम को देखें तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की कई वीडियो पोस्ट की हुई हैं, जिसमें वह अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CjfDmKKhBMv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8f4a914f-4bef-4bed-a550-050b6d59c8c7
और पढ़िए – India Women cricket Team: टीम इंडिया का बैटिंग कोच बना ये दिग्गज क्रिकेटर…Ramesh Powar पहुंचे NCA
https://www.instagram.com/p/CVfsuHmhadk/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ea8584cf-1093-4ed0-b061-194cae797c62
और पढ़िए – India Women cricket Team: टीम इंडिया का बैटिंग कोच बना ये दिग्गज क्रिकेटर…Ramesh Powar पहुंचे NCA
आर्नव बग्गा (कप्तान), सार्थक रे, प्रणव, सचिन, अनिंदो, श्रेय सेठी (विकेटकीपर), प्रियांशु, लक्ष्मण, उद्धव मोहन, ध्रुव, किरित कौशिक, नैतिक माथुर, शांतनु यादव, मोहक कुमार, आर्यवीर सहवाग
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: