---विज्ञापन---

IND vs PAK Football: इंडिया-पाकिस्तान मैच में जमकर मचा बवाल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच बुधवार को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप के तहत बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में जहां एक ओर जमकर बारिश हुई तो दूसरी ओर बवाल भी सामने आया। ये नजारा 45वें मिनट के दौरान देखने को मिला। 45वें मिनट में हुई बहस टीम इंडिया तब तक दो गोल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच बुधवार को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप के तहत बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में जहां एक ओर जमकर बारिश हुई तो दूसरी ओर बवाल भी सामने आया। ये नजारा 45वें मिनट के दौरान देखने को मिला।

45वें मिनट में हुई बहस

टीम इंडिया तब तक दो गोल कर चुकी थी। 45वें मिनट में इंडिया-पाकिस्तान के प्लेयर बॉल को पकड़ने की जद्दोजहद में साइड लाइंस के नजदीक आ गए। बॉल को लेने की कोशिश में पाकिस्तान के प्लेयर का पैर भारतीय खिलाड़ी से टकरा गया। जब वह बॉल उठाने लगे तो भारतीय कोच इगोर स्टिमक दौड़कर पहुंचे और पाकिस्तानी प्लेयर से इसे लेने की कोशिश की। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल्लाह इकबाल भड़क उठा।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/superking1816/status/1671533849103290370

---विज्ञापन---

दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। इसके बाद अब्दुल्लाह ने भारतीय खिलाड़ियों से बदतमीजी की। मामला बढ़ा तो दूसरे खिलाड़ी भी बीच-बचाव कराने आ गए। वहीं भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री और पाकिस्तान के कप्तान हसन बशीर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को समझाया। वे कोच से भी बात करते नजर आए। तब जाकर मैच दोबारा शुरू हो सका। इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

https://twitter.com/GabbbarSingh/status/1671540852814929924?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

---विज्ञापन---

सुनील छेत्री ने की जबर्दस्त शुरुआत 

मैच की बात करें तो भारत की शुरुआत जबर्दस्त रही। 16 मिनट के अंदर कप्तान सुनील छेत्री ने दो गोल दागकर पाकिस्तान टीम को एक के बाद एक बड़े झटके दे दिए। इसके बाद उन्होंने 74वें मिनट में तीसरा गोल दागा। तीन गोलों से आगे चल रही टीम इंडिया पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी हो चुकी थी कि 81वें मिनट में उदांता सिंह ने चौथा गोल कर पाकिस्तान टीम को नेस्तनाबूत कर दिया।

First published on: Jun 21, 2023 09:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola