RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। CSK को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी। इस ओवर में संदीप शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने 17 रन ही खर्च किए। मैच हारने के बाद प्रजेंटेशन के दौरान धोनी ने इस हार का ठिकरा मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर फोड़ा।
‘हमें स्ट्राइक रोटेशन की जरूरत थी’
धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमें कुछ और स्ट्राइक रोटेशन की जरूरत थी। स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन उनके पास अनुभवी स्पिनर थे और हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। यह इतना मुश्किल नहीं था। मिडिल ओवर में बहुत डॉट बॉल आईं। अगर गेंद पड़ने के बाद रुक कर आ रही थी और टर्न ले रही थी तब तो ठीक है। लेकिन यहां ऐसा नहीं था। हमारी बल्लेबाज के रूप में आखिरी जोड़ी थी। टूर्नामेंट की शुरुआत में आप इतने आक्रामक नहीं हो सकते। नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए बहुत ओवर बाकी थे। हम और सिंगल ले सकते थे।
और पढ़िए – Courtney Walsh: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कर्टनी वॉल्स को हेड कोच से हटाया, टीम का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी
मैं गेंदबाज की गलतियों का इंतजार करता हूं
धोनी ने आगे कहा कि ‘मैं इंतजार करता हूं और गेंदबाज के गलतियां करने का इंतजार करता हूं। आखिरी ओवर में गेंदबाज थोड़ा दबाव में था। आपको स्वयं को बैक करने की जरूरत होती है। मेरी ताकत सीधे स्ट्रोक लगाना है। यहां पर कुछ ओस थी कुछ ओवरों के बाद बैटिंग करना आसान हो गया था।
और पढ़िए – IPL 2023: इस मामले में MS धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, 19वीं बार जीता यह खिताब
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RR ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में CSK की टीम 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines