Rishabh Pant Health: ऋषभ पंत के लिगामेंट का हुआ ऑपरेशन, जानें कैसा है उनका स्वास्थ्य
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Rishabh Pant Health: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की 6 जनवरी की दोपहर डॉ परदिलवाला और टीम द्वारा सफल सर्जरी की गई है। पंत को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 3 से 4 दिनों तक निगरानी में रखा गया है।
घुटने में लिगामेंट की चोट के शुरुआती इलाज के बाद बल्लेबाज को देहरादून से बाहर भेज दिया गया था। आज पंत के लिगामेंट की सफल सर्जरी हुई है। हालांकि बीसीसीआई ने इसे लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं दिया है।
इस ऑपरेशन के बाद स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत का रिस्पॉन्स अच्छा है। यानी उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। बताया जा रहा है कि पंत का ये ऑपरेशन लंबा चला है। लगभग तीन घंटों तक उनकी घुटने की सर्जरी हुई। बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को सिर, पीठ, पैर, घुटने और टखने में गंभीर चोट लगी है।
मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स के निदेशक डॉ. दिनशॉ पर्दीवाला के नेतृत्व वाली डॉक्टरों की एक टीम का मानना है कि ऋषभ पंत को काफी ज्यादा लिगामेंट टीयर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 8-9 महीने का समय लगेगा। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने बुधवार को पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट 30 दिसंबर की सुबह-सुबह दिल्ली से रूड़की जाते वक्त हुआ था पंत का एक्सीडेंट कैसे हुआ इसपर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। ऋषभ पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे। पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: