---विज्ञापन---

PAK vs ENG: फाइनल से पहले पाकिस्तान को मिली खुशखबरी, मिडल ऑर्डर बल्लेबाज लौटा

लाहौर: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 7 मैचों की टी 20 सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार शाम खेला जाएगा। जहां एक ओर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेगी, तो दूसरी ओर पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रोमांचक मैच होगा। 3-3 से बराबरी पर चल रही पाकिस्तान के लिए फाइनल से पहले गुड न्यूज […]

---विज्ञापन---

लाहौर: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 7 मैचों की टी 20 सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार शाम खेला जाएगा। जहां एक ओर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेगी, तो दूसरी ओर पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रोमांचक मैच होगा। 3-3 से बराबरी पर चल रही पाकिस्तान के लिए फाइनल से पहले गुड न्यूज मिल गई है। मध्यक्रम के बल्लेबाज हैदर अली को गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम टी20 मैच से पहले शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वायरल संक्रमण से पीड़ित हैदर को छठे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद शुक्रवार को अस्पताल ले जाया गया था।

अभी पढ़ें ISL 2022: 7 अक्टूबर से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, यहां देखें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

मध्यक्रम को लेकर बनी है चिंता 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, “हैदर अली अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और टीम होटल पहुंच गए हैं।” राष्ट्रीय क्रिकेट शासी निकाय ने कहा कि उन्हें मेडिकल जांच के बाद अस्पताल से वापस होटल ले जाया गया। हालांकि हैदर अली इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, लेकिन पाकिस्तान की चिंता मध्यक्रम को लेकर बनी हुई है। हैदर ने छठे टी 20 में 14 गेंदों में 18 रन बनाए। इसके अलावा वे इस सीरीज में 4, 3 और 11 के स्कोर पर आउट हो गए। अब देखना होगा कि फाइनल में उन्हें टीम में जगह मिल पाती है या नहीं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2022 11:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola