---विज्ञापन---

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में कांटे की टक्कर, ये हो सकती है प्लेइंग 11

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ है ऑस्ट्रेलिया और दूसरी तरफ है साउथ अफ्रीका।

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में आज दसवां मुकाबला खेला जाएगा. मकाबला बड़ा है, क्योंकि एक तरफ है ऑस्ट्रेलिया और दूसरी तरफ है साउथ अफ्रीका। दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हालांकि इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अपने पहले मुकाबले में भारत से 6 विकेट से हार मिली थी। लेकिन साउथ अफ्रीका ने पहला मुकाबला ही 102 रनों के अंतर से अपने नाम कर लिया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि आज मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या रह सकती है।

लखनऊ के मैदान पर दिख सकती है रनों की बारिश

ऑस्ट्रेलिया को अगर ये मुकाबला अपने नाम करना है तो डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ को कमाल करना होगा। साथ में ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का रोल अहम होगा। मुकाबला लखनऊ के मैदान पर है तो रनों की बारिश होगी। इसलिए बल्लेबाजों के ऊपर जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका चाहेगा कि जीत की लय टूटने ना पाए।

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

यह भी पढ़ें- ‘सभी खिलाड़ियों को अपनी टीम और जीत के लिए लड़ने का हक…’ विराट-नवीन के मिलन पर गंभीर का आया रिएक्शन

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी।

दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स, रीज़ा हेंड्रिक्स, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी।

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्चगने, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस , जोश इंग्लिस।

First published on: Oct 12, 2023 09:53 AM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola