काउंटी क्रिकेट में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, अब मोहम्मद सिराज पर होगी सबकी नजर
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Mohammed Siraj: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज काउंटी चैंपियनशिप में खेलते नजर आएंगे। उन्हें वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने इस सीजन के तीन मैचों के लिए साइन किया है। वे सितंबर में वारविकशर के लिए के सीजन के आखिरी के 3 मुकाबलों में खेलते हुए नजर आएंगे।
𝗪𝗲𝗹𝗰𝗼𝗺𝗲 𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗲 𝗕𝗲𝗮𝗿𝘀, 𝗠𝗼𝗵𝗮𝗺𝗺𝗲𝗱 𝗦𝗶𝗿𝗮𝗷! 🇮🇳
🐻#YouBears | @thebharatarmy pic.twitter.com/eqg9jwCTtP
— Bears (@WarwickshireCCC) August 18, 2022
सिराज इस सत्र में वार्विकशायर की ओर से खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कृणाल पंड्या ने रॉयल लंदन कप वनडे चैम्पियनशिप के लिए क्लब से करार किया था।
28 साल के तेज गेंदबाज सिराज इस वक्त जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेल रही टीम इंडिया का हिस्सा हैं। गुरुवार को सीरीज के पहले मैच में सिराज ने 8 ओवर फेंके। इस दौरान दो मेडन ओवर निकाले और 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
काउंटी क्लब ने अपने एक बयान में कहा- ‘वारविकशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के अंतिम तीन मैचों के लिये करार किया है। वे 12 सितंबर को सॉमरसेट के खिलाफ घरेलू मुकाबले से पहले एजबेस्टन में पहुंच जाएंगे।
वार्विकशायर टीम से काउंटी क्रिकेट खेलने को लेकर मोहम्मद सिराज बेहद उत्साहित हैं। सिराज ने कहा कि मैंने हमेशा से भारत के साथ इंग्लैड में खेलने का आनंद लिया है और मैं काउंटी क्रिकेट को खेलने के लिए उत्साहित हूं। एजबेस्टन विश्वस्तरीय स्टेडियम है और इस साल टेस्ट के लिए वहां जो माहौल था, वो काफी विशेष था, मैं सितंबर में खेलने के लिए उत्साहित हूं।
इस सीजन काउंटी क्रिकेट में खेलने वाले मोहम्मद सिराज छटवें भारतीय खिलाड़ी हैं। जिस वार्विकशायर की टीम से सिराज खेलेंगे, उसमें पहले से ही ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या शामिल हैं। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (ससेक्स), वाशिंगटन सुंदर (लंकाशायर), क्रुणाल पांड्या (रॉयल लंदन कप के लिए वार्विकशायर), उमेश यादव (मिडलसेक्स) और नवदीप सैनी (केंट) के लिए खेल रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: