करीम बेंजेमा ने छोड़ा रियल मैड्रिड का साथ, स्पेनिश क्लब ने जारी किया ये बयान

Karim Benzema Real Madrid

Karim Benzema Real Madrid

नई दिल्ली: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा ने रियल मैड्रिड क्लब छोड़ दिया है। स्पेनिश क्लब ने रविवार को इसकी पुष्टि की। बेंजेमा 14 साल बाद क्लब से अलग होने जा रहे हैं। वह 2009 में अपने होमटाउन क्लब ल्योन से रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे। उस वक्त उनकी उम्र 21 साल थी। बेंजेमा 27 मई को सेविला पर रियल मैड्रिड की जीत में शामिल नहीं रहे।

विज्ञापन

बेंजेमा ने दिया था ये बयान 

इससे पहले बेंजेमा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ‘जो कहा जाता है वह इंटरनेट से आता है और इंटरनेट रियलिटी नहीं है। मैं शनिवार को खेलने जा रहा हूं। कल ट्रेनिंग लूंगा। इसलिए अभी भी मैं मैड्रिड में हूं।’ हालांकि अब आधिकारिक बयान से उनके क्लब छोड़ने की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन

6 जून को दी जाएगी विदाई 

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के अनुसार, रियल मैड्रिड सीएफ और हमारे कप्तान करीम बेंजेमा ने क्लब के लिए एक खिलाड़ी के रूप में उनकी शानदार और अविस्मरणीय यात्रा को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है। रियल मैड्रिड अपना आभार और स्नेह दिखाना चाहता है। वह हमारे महानतम दिग्गजों में से एक हैं। करीम बेंजेमा ने अपना भविष्य तय करने का निर्णय लिया है, लेकिन रियल मैड्रिड हमेशा उनका घर रहेगा। अगले मंगलवार, 6 जून दोपहर 12 बजे करीम बेंजेमा को विदाई दी जाएगी। ये समारोह राष्ट्रपति फ्लोरेंटिनो पेरेज की उपस्थिति में रियल मैड्रिड सिटी में होगा।

विज्ञापन

पांच चैंपियंस लीग और चार ला लीगा खिताब सहित 25 ट्राफियां जीतीं

फ्रेंच स्ट्राइकर ने 2021-22 के शानदार सीजन के बाद बैलन डी’ओर जीता। उन्होंने 2009 में ल्योन से आने के बाद क्लब के साथ पांच चैंपियंस लीग और चार ला लीगा खिताब सहित 25 ट्राफियां जीती हैं। बेंजेमा ने मैड्रिड के लिए 647 मैचों में 353 गोल किए हैं। इस बीच, रिपोर्टें सामने आई हैं कि बेंजेमा सऊदी क्लब अल-इत्तिहाद के लिए साइन कर सकते हैं। पिछले दिसंबर में बेंजेमा ने फ्रांस के तीसरे विश्व कप का ताज जीतने में असफल होने के ठीक एक दिन बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वह चोट के कारण विश्व कप से चूक गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ