Irfan Pathan Slams Pakistan Fans Celebrating U19 India Loss: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठे खिताब का सपना तोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। कई भारतीय फैंस ने सीनियर टीम की हार को याद कर मीम्स शेयर किए। तो इस हार को पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ने जमकर सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस बाज नहीं आए और उन्होंने भारतीय फैंस और अक्सर पाकिस्तान के लिए ‘पड़ोसी’ लिखते हुए पोस्ट करने वाले इरफान पठान को चिढ़ाना शुरू कर दिया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने पड़ोसियों को जमकर लताड़ा।
इरफान पठान ने भारत की हार के कुछ घंटे बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दो लाइन का पोस्ट लिखा। अपने इस पोस्ट से पठान ने पाकिस्तानियों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने जमकर पाकिस्तान के उन फैंस को लताड़ते हुए पूरे देश की मानसिकता पर सवाल उठा दिए। उन्होंने यह कहते हुए भी चुटकी ली कि आपका देश तो फाइनल में जगह भी नहीं बना पाया।
क्या बोले इरफान पठान?
इरफान पठान ने अपने पोस्ट में #padosi के साथ लिखा,’इसके बावजूद की उनकी अंडर 19 टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई, फिर भी बॉर्डर पार मौजूद कुछ कीबोर्ड वॉरियर्स युवाओं की हार में खुश हो रहे हैं। यह नकारात्मक रवैया आपके पूरे देश की मानसिकता पर बुरा प्रभाव डालेगा।’ इरफान पठान ने अपने इस छोटे से पोस्ट में ही सबकुछ कह दिया और पाकिस्तान के उन अराजक फैंस की बोलती बंद कर दी। फिर भी कुछ उनमें से माने नहीं और इरफान के इस पोस्ट पर भी कमेंटबाजी शुरू हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता चौथा खिताब
अगर इस फाइनल मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम ने चौथी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। वहीं इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार भारत को हराया और चैंपियन बनी। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2012 और 2018 के फाइनल में भारत से हार का सामना किया था। जबकि टीम इंडिया 9वीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और उसे चौथी बार हार झेलनी पड़ी।
इस मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 253 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 174 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने 79 रन से यह मुकाबला गंवा दिया। अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में इससे पहले सबसे ज्यादा 242 रन इंग्लैंड ने 1998 में बनाया था और एकमात्र बार खिताब जीता था। अब 26 साल बाद यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा।
यह भी पढ़ें- Hit Wicket, Six, No Ball…, एक ही गेंद पर हुआ सबकुछ; क्रिकेट की दुनिया का अनोखा लम्हा
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में ध्रुव जुरेल का डेब्यू पक्का! सरफराज खान को जगह मिलना मुश्किल
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines