IPL 2023: शुभमन गिल इस सीजन 600 रन बनाएंगे, इस भारतीय दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Shubman Gill will made 600 plus runs
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Shubman Gill will made 600 plus runs
IPL 2023: आईपीएल 2023 के पहले ही मैच में शुभमन गिल ने 63 रनों की शानदार पारी खेलकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। गुजरात के इस सलामी बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली और अपनी टीम को तेज शुरूआत दी। अब शुभमन गिल को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
पार्थिव पटेल ने अपने बयान में कहा कि ‘गिल ने वही किया जो हम जानते हैं कि शुभमन गिल कर सकते हैं और अपने इंटरनेशनल फॉर्म को आगे बढ़ाया। इस आईपीएल में हमें शुभमन गिल से 600 रन का सीजन देखने को मिल सकता है।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1641857797343297536?s=20
पार्थिव पटेल ने पहले मैच की विनर और पिछले आईपीएल की चैंपियन गुजरात टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में जिस तरह से गुजरात टाइटन्स ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया था वह शानदार था। हमने देखा कि रिद्धिमान साहा को पहले छह ओवरों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने का लाइसेंस मिल गया था, जितना वह कर सकते थे।’ तेज शुरूआत के बाद गुजरात ने मैच जीत लिया।
दरअसल, आईपीएल का पहला मैच गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। जिसमें जीटी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 178 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में ही ये टारगेट हासिल कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: