Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023, MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी और टॉस 3 बजे होगा।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान नीतिश राणा के हाथों में है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइटर्स ने मुंबई से बेहतर प्रदर्शन किया है। नीतीश राणा की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और 2 हारे हैं। चार अंक के साथ कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। जबकि मुंबई को 2 शुरुआती मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में जीत नसीब हुई।
मुंबई इंडियंस की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरून ग्रीन, ईशान किशन (विकेटकीपर), डुआन यानसेन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, राइली मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुल तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: नीतीश राणा (कप्तान), आर्या देसाई, वैभव अरोड़ा, लॉकी फर्ग्युसन, हर्षित राणा, वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीसन, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मंदीप सिंह, सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, टिम साउदी, सुयश शर्मा, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, डेविड वीजे, उमेश यादव।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।