IND vs WI:टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सिराज का आगाज करेगी। पहला वनडे शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, लेकिन इससे पहले बड़ी खबर आई है। तेज गेंजबाद मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज से घर लौट गए हैं। सीरीज टीम इंडिया के मेन तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में ये टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
स्वदेश लौटे सिराज
ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कैरेबियन में वनडे सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद वेस्टइंडीज से स्वदेश वापस आ गए हैं। सिराज को टेस्ट सीरीज के बाद आराम दिया गया है। सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के दोनों टेस्ट खेले और त्रिनिदाद में दूसरे टेस्ट में पांच विकेट भी हासिल किए।
मोहम्मद सिराज की जगह टीम में किसे लिया जाएगा, इसपर फैसला नहीं हुआ है। गुरुवार को होने वाले पहले वनडे के साथ भारत के पास अब जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और अनकैप्ड (वनडे में) मुकेश कुमार का तेज आक्रमण मौजूद है।
और पढ़िए –राहुल की अनुपस्थिति में किशन और सैमसन के पास सुनहरा मौका, आंकड़ों में जानें कौन है बेस्ट
एकदिवसीय विश्व कप के लिए मेन गेंदबाज हैं सिराज
सिराज विंडीज में पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें आराम देने का फैसला भारत की भविष्य की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सिराज अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए टीम इंडिया के महत्वपूर्ण हथियार हैं। ऐसे में सिराज की फिटनेस महत्वपूर्ण हैं।
लगातार खेल रहे हैं सिराज
साल की शुरुआत से सिराज ने भारत के लिए श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (तीनों मैचों की श्रृंखला) के खिलाफ सभी वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (टेस्ट) में भारत की 2-1 की जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईपीएल में भी सिराज ने सारे मैच खेले। प्रमुख टूर्नामेंटों के लिए सिराज को तरोताजा रहने की जरूरत जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति से और भी बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
74 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
333 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
369 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
400 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
400 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
418 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines