IND vs WI Series: आखिरकार भारत-वेस्टइंडीज टीम को मिल गया अमेरिकी वीजा, फ्लोरिडा में होंगे अंतिम 2 मुकाबले
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

IND vs WI Series:भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत और वेस्टइंडीज टीम के सभी सदस्यों को आधिकारिक तौर पर अमेरिका की यात्रा करने की मंजूरी दे दी गई है। इस सप्ताह (5 और 6 अगस्त) को वहां पांच मैचों की सीरीज के दो टी20 मैच खेले जाएंगे।
The #MenInMaroon arrived in Florida during the early hours of this morning!
WI play India in the 4th and 5th T20I of the @goldmedalindia T20 Cup, presented by Kent Water Purifiers on Saturday and Sunday #WIvIND 🏏🌴 pic.twitter.com/56nyGHiBlt
— Windies Cricket (@windiescricket) August 3, 2022
सीरीज का चौथा और पांचवां मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाना था, जिसे लेकर वीजा की समस्या आ रही थी, लेकिन भारतीय टीम (Indian Team) की ये बड़ी समस्या भी अब हल हो गई है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुयाना सरकार के हस्तक्षेप के बाद कुछ खिलाड़ियों और दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के वीजा से जुड़े मुद्दों को सुलझा लिया गया है। गयाना सरकार के मुखिया को धन्यवाद देते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, ‘यह महामहिम द्वारा एक समय से लिया गया और प्रभावशाली राजनयिक प्रयास था’।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिन खिलाड़ियों के पास वीजा नहीं था, उन्हें गुयाना में स्थिति अमेरिकी दूतावास में इंटरव्यू के लिए भेजा गया था। यह इंटरव्यू तीसरे टी20 मैच (2 अगस्त) के बाद हुआ था। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हुए थे। भारतीय टीम में शामिल कप्तान-कोच समेत 14 लोगों के पास अमेरिकी वीजा नहीं था।
पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में चौथा टी20 मैच जीतकर टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। भारत के पास कई मैच विनर्स प्लेयर्स हैं, जो उन्हें सीरीज जिता सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: