IND vs PAK: पाक के खिलाफ खूब चला विराट का बल्ला, इस मामले में रोहित को पछाड़ बने नंबर वन बल्लेबाज
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK Virat Kohli
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK Virat Kohli
IND vs PAK: एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट पर 181 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया।
That's that from another close game against Pakistan.
Pakistan win by 5 wickets.
Up next, #TeamIndia play Sri Lanka on Tuesday.
Scorecard – https://t.co/xhki2AW6ro #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/Ou1n4rJxHu
— BCCI (@BCCI) September 4, 2022
टीम इंडिया भले ही ये मैच हार गई है, लेकिन विराट कोहली अपने पुराने तेवर में पूरी तरह लौट आए हैं। रविवार को खेले गए मैच में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलवाई, लेकिन जब पहला विकेट गिरा तो विराट कोहली क्रीज पर आए।
Innings Break!
54-run partnership from the openers and a well made 60 from Virat Kohli propels #TeamIndia to a total of 181/7 on the board.
Scorecard – https://t.co/Yn2xZGTWHT #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/0gyWwHHIv1
— BCCI (@BCCI) September 4, 2022
विराट कोहली ने शुरुआत में थोड़ा वक्त लिया, लेकिन फिर तेज़ी से रन बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने कुल 44 गेंद पर 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और शानदार छक्का भी निकला।
FIFTY!
Back to back half-centuries for @imVkohli 👌👌
Live – https://t.co/xhki2AW6ro #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/K9gLCdqILm
— BCCI (@BCCI) September 4, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को विराट कोहली ने 60 रनों की पारी खेली। जिसके बाद टी-20 इंटरनेशनल में अब विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है। विराट अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है।
विराट कोहली- 32
रोहित शर्मा – 31 (27 फिफ्टी, 4 शतक)
बाबर आजम- 27 (26 फिफ्टी, 1 शतक)
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: