IND vs AFG: आखिरी मुकाबले में जीतना चाहेगा भारत, इन 2 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं रोहित शर्मा

IND vs BAN 2nd ODI Shardul Thakur

IND vs BAN 2nd ODI Shardul Thakur

विज्ञापन

IND vs AFG: एशिया कप में आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होना है। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर ये मुकाबला दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया एशिया कप में सुपर-4 के 2 मुकाबले हार कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। आज होने वाला ये मुकाबला एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान का अंतिम मुकाबला है।

अभी पढ़ें – Virat Kohli Century: 1020 दिनों का लंबा इंतजार, लौटे तो कर ली पोंटिंग की बराबरी, अब सिर्फ सचिन आगे

विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान की कहानी एक जैसी

एशिया कप में अब तक भारत-अफगानिस्तान की कहानी एक जैसी है। इन दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में अपने सारे मुकाबले जीते थे। एक तरफ जहां भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और हांगकांग को हराया था। तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश को मात दी थी। सुपर 4 में ये टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाईं।

जीत से साथ सफर करना चाहेगी टीम इंडिया

दोनों टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं और इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म करना चाहेंगी। एशिया कप में भारतीय टीम में लगातार प्रयोग किए गए। ऐसे में कप्तान रोहिुत शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ अपने प्रयोग जारी रख सकते हैं। दीपक चाहर और अक्षर पटेल रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ दुबई पहुंचे थे, लेकिन रवींद्र जडेजा और आवेश खान के टीम से बाहर होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

विज्ञापन

आज इन 2 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ आज होने वाले मैच में दीपक चाहर और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है। चाहर पावरप्ले में भारत की गेंदबाजी को मजबूत करेंगे, जबकि अक्षर गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल करने में माहिर हैं और जडेजा की जगह ले सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन/युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

हजरतउल्लाह जजई, रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, करीम जनत, नजीबउल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, अजमतउल्लह ओमरजाई, राशिद खान, मजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारुकी

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ