नई दिल्ली: टीम इंडिया मिशन टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। टीम पर्थ पहुंच गई है और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। लेकिन टीम घायल होती जा रही है। चोट के चलते कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं और कई कतार में दिख रहे हैं। अब जो खबर निकल कर आ रही है वो ये है कि तेज गेंदबाज दीपर चाहर भी चोटिल हो गए हैं। चाहर भारत में साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इस बीच दीपक चाहर चोटिल हो गए हैं और लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले।
अभी पढ़ें – NZ vs PAK: ऑफस्टंप के बाहर ओवर पिच गेंद, घुटने टेक बाबर आजम ने लगाया करारा कवर ड्राइव, देखें वीडियो
दीपक चाहर हुए चोटिल
पहले मैच से पहले हुए ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखना मुड़ने के कारण सीनियर तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बचे हुए दो मैचों में खेलने की संभावना नहीं है। बुमराह के बाहर होने के बाद उनका रिपलेसमेंट खोजने में जुटी है। अब एक और तेज गेंदबाज को चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। चयन मामलों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, दीपक का टखना मुड़ गया है लेकिन यह इतना गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ दिन का आराम की सलाह दी जा सकती है। उन्हें आनन-फानन में बैंगलोर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचाया गया है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि हमें जल्द ही चाहर पर अपडेट मिलेगा। मैच से पहले शाम को उन्हें पीठ में दर्द हुआ और वह बिल्कुल भी ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। टीम प्रबंधन ने उन्हें एनसीए भेजने का फैसला किया, जहां आगे स्कैन किया जाएगा। फिलहाल यह पीठ और कूल्हे की चोट समझ में आ रही है।
T20 WC से पहले घायल हुई टीम इंडिया
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले फंसती हुई नजर आ रही है। पहले ही रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। रवींद्र जडेजा टीम के एक मेन ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले-बॉल के अलावा फील्डिंग में भी अपनी छाप छोड़ते हैं। बुमराह कमर की चोट के चलते बाहर हुए।व ह करीब 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। अब दीपक चहर को भी चोट लगी है। वह टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्डकप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। लेकिन रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम था।
अभी पढ़ें – PAK vs NZ: फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम, 150 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर उड़ाए कीवियों के होश
टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर। अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines