FIFA World Cup 2022: एम्बाप्पे ने झुंड को चीरा, थियो हर्नांदेज ने बाएं पैर से दाग दिया तूफानी गोल, देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 france vs morocco kylian mbappe theo hernandez

FIFA World Cup 2022 france vs morocco kylian mbappe theo hernandez

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री ले ली। फ्रांस की जीत में फुटबॉलर थियो हर्नांदेज और रांडल कोलो मुआनी का योगदान रहा। हर्नांदेज ने पहले पांच मिनट में ही गोल दागकर मोरक्को को चारों खाने चित कर दिया। उनका गोल इतना लाजवाब था कि फुटबॉलर्स का झुंड इसे रोकने की कोशिश में ही रह गया, लेकिन वे हर्नादेज का तूफान नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

इस तरह की कोशिश 

फ्रांस पहले ही मिनट से मोरक्को पर हावी रही। पांचवें मिनट में फ्रांस के फुटबॉलर बॉल को लेकर आगे बढ़े तो मोरक्को के लिए डिफेंस में उनके फुटबॉलर्स ने झुंड बनाकर इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी जद्दोजहद में मोरक्को के फुटबॉलर के सीने पर लगकर बॉल उछल गई।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: एम्बाप्पे ने झुंड को चीरा, थियो हर्नांदेज ने बाएं पैर से दाग दिया तूफानी गोल, देखें वीडियो

गोलकीपर को छका दागा तूफानी गोल 

इतने में हर्नांदेज अपनी पोजिशन ले चुके थे। इधर एम्बाप्पे झुंड से घिरे थे, जैसे ही उन्होंने हर्नांदेज को पास दिया उन्हें गोल करने का मौका मिल गया। हर्नांदेज को पास आता देख मोरक्को का गोलकीपर आगे आ गया, उसकी धड़कनें बढ़ने लगीं। अब हर्नादेज पूरी तरह हावी हो चुके थे, उन्होंने शानदार स्किल दिखाते हुए बॉल को बाएं पैर पर लिया और इतना शानदार गोल दागा कि सब दंग रह गए। फ्रांस के लिए गोल का खाता खोल हर्नांदेज ने अपनी टीम को आगे कर दिया।

विज्ञापन

अर्जेंटीना से होगा फाइनल मुकाबला

इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चलती रही। फिर 79वें मिनट में कोलो मुआनी ने दूसरा गोल दाग सनसनी मचा दी। फ्रांस के आक्रामक रुख का मोरक्को के पास अंत तक कोई जवाब नहीं रहा और वह यह मुकाबला हार गई। अब फ्रांस 18 दिसंबर को अर्जेंटीना से होने वाले मुकाबले को लेकर तैयारियों में जुट गई है। हर्नादेज का कहना है कि वे मेसी की टीम से बिलकुल भी नहीं डर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि फ्रांस फाइनल में अर्जेंटीना को शिकस्त दे देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ