ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को घर में रौंदा, तीसरे दिन बल्लेबाजों की उड़ा डालीं धज्जियां

eng vs sa test

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड में बड़ी जीत दर्ज की है। लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा डालीं। पहली ईनिंग में इंग्लिश टीम 165 रन बनाकर आउट हुई थी। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 326 रन बनाए। तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 326 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका को 161 रनों की लीड मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बारी थी दूसरी पारी की। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने बुरी तरह रौंद डाला। केशव महाराज ने जैक क्रॉले को 13 और ओली पोप को 5 रन पर आउट कर शुरुआती सफलता दिला दी। इसके बाद इंग्लिश टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जो रूट 6, जॉनी बेयरस्टो 18, कप्तान बेन स्टोक्स 20, विकेटकीपर बेन फोक्स 0, स्टुअर्ट ब्रॉड 35 और मैथ्यू पॉट्स 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एलेक्स लीस ने 35 रन बनाए।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और मैक्रो जैनसन ने इंग्लिश बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। रबाडा, महाराज और जैनसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए तो वहीं नॉर्टजे ने 7 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट निकाले। लुंगी एनगिडी को एक विकेट मिला। साउथ अफ्रीका ने ये मैच एक ईनिंग और 12 रन से जीत लिया।

विज्ञापन

बैजबॉल की निकाली हवा

इस मैच में इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम की एग्रेसिव क्रिकेट खेलने की रणनीति बैजबॉल की हवा निकल गई। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के घर में उसी के खिलाफ एग्रेसिव क्रिकेट खेलकर इंग्लिश टीम को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ