नई दिल्ली: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में गुरुवार से दूसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। मैच शुरू होते ही साउथ अफ्रीका को स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बड़ा झटका दे दिया। एंडरसन ने पांचवें ओवर में 3 रन बनाकर खेल रहे ओपनर सरेल इरवी को विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। एंडरसन की शानदार इनस्विंग बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चली गई और यहां फोक्स ने कोई गलती नहीं की। इस तरह एंडरसन ने होम ग्राउंड पर 421 विकेट चटका दिए। इसी के साथ एंडरसन ने इस मैच के जरिए इतिहास रचा है।

अभी पढ़ें – नया बल्ला, नए तेवर और प्रैक्टिस में लंबे-लंबे छक्के…आखिर PAK के खिलाफ क्या करने वाले हैं विराट कोहली?

विज्ञापन

एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी
दरअसल, जिमी किसी एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। जेम्स एंडरसन इंग्लैंड में 100 वां टेस्ट खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में ये मुकाम हासिल किया। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। सचिन ने भारत में 94 टेस्ट खेले थे, वहीं रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट खेल चुके हैं। जेम्स एंडरसन के लिए ये मैच कई मायनों में बेहद खास है। वह लॉर्ड्स में अपने एंड से 100वां टेस्ट में गेंदबाजी कर रहे हैं। लॉर्ड्स में जेम्स एंडरसन के नाम से एंड है।

विज्ञापन

इसी दिन रचा था इतिहास
दूसरी ओर 25 अगस्त जेम्स के लिए बेहद खास है। 25 अगस्त 2020 को ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 600 विकेट पूरे किए थे। वह 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं। जेम्स टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। वे अब तक 174 मैचों में 659 विकेट चटका चुके हैं। टेस्ट करियर में किसी गेंदबाज के ये सबसे ज्यादा मैच हैं। उन्होंने अब तक 322 ईनिंग में गेंदबाजी की है। एंडरसन ने 19 साल पहले जिम्बाव्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में ही टेस्ट डेब्यू किया था। 23 मई 2003 से खेले गए मैच में एंडरसन ने 5 विकेट चटकाए

विज्ञापन
विज्ञापन

थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ