नई दिल्ली: भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने तीसरे दिन भारत के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने पुरुषों के 67 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। लालरिनुंगा ने 300 किग्रा भार उठाकर CWG रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन चार पदक जीते थे। मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन 49 किग्रा महिला स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन

टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन
तीसरे दिन टेबल टेनिस पुरुषों की क्वार्टरफाइनल प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर टेबल टेनिस पुरुष टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जी साथियान ने तीसरे मैच में रिडॉय को 11-2, 11-3, 11-5 से हराया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 2-0 की बढ़त बना ली थी। बांग्लादेश टाई के पहले मैच में साथियान और हरमीत का दबदबा रहा। इस जोड़ी ने रामहिमलियान बावम, मोहतसिन अहमद रिदोय को 11-8, 11-6, 11-2 से हराया। वहीं शरत कमल ने मोहम्मद रिफत सब्बीर को 11-4, 11-7, 11-2 से शिकस्त दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिवा थापा हारे
पुरुषों की 63.5 किग्रा लाइट वेल्टरवेट बॉक्सिंग- राउंड ऑफ 16 में भारत के शिवा थापा स्कॉटलैंड के रीज़ लिंच से 1-4 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उनसे मेडल की उम्मीद थी, लेकिन इस राउंड में उन्होंने निराश किया। शुरुआती सत्र में शिवा थापा का दबदबा था लेकिन लिंच ने बाकी बाउट में बढ़त बना ली। वहीं विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने रविवार को 50 किग्रा लाइट वेट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ को हरा दिया। जरीन शुरू से अंत तक मुकाबले में हावी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ