नई दिल्ली: फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज से अलग हो सकते हैं। एक पत्रकार ने हाल ही में फुटबॉल स्टार और उनकी प्रेमिका के बारे में चौंकाने वाले दावे करते हुए कहा है कि यह जोड़ी संभवतः टूट जाएगी। दोनों का रिश्ता करीब सात साल से है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उनकी शादी भी संकट में लग रही है।
तंग आ चुके हैं रोनाल्डो
डैनियल नैसिमेंटो ने सीएमटीवी पर एक पुर्तगाली कार्यक्रम ‘नोइट दास एस्ट्रेलस’ के दौरान कहा- मैं इसे महीनों से कह रहा हूं।संभावना है कि वे अलग हो जाएंगे। हकीकत यह है कि रोनाल्डो उससे तंग आ चुका है। यह हकीकत है। मैं अब भी कहता हूं कि शादी नहीं होगी। कार्यक्रम में आमंत्रित मनोवैज्ञानिक क्विंटिनो एरीज ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कपल के रवैये का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा- “रोनाल्डो का हालिया व्यवहार दो चीजें दिखाता है। एक यह कि उनका निजी जीवन खुशी के पल में नहीं है और जितना अधिक वह अपनी मां डोलोरेस एवेरो से खुद को दूर करता है, वह उतना ही कम गुस्सा करता है। हम सभी जानते हैं कि वह अपने परिवार से क्यों दूर होता जा रहा है।”
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन और जेम्स नीशम ने तोड़ा टी20 में 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
दोस्त ने कहा- ये सिर्फ कहानियां हैं
नैसिमेंटो ने यह भी दावा किया कि अल नासर का खिलाड़ी खुश नहीं है। जॉर्जिना रियाद में एक शॉपिंग सेंटर में अपने दिन बिताती है। हालांकि, रोनाल्डो के दोस्तों में से एक ने यह कहकर बचाव किया कि वे हमेशा अच्छे रहे हैं। फिलिपा कास्त्रो ने कहा- मैं 100% विश्वसनीय स्रोत से पुष्टि कर सकता हूं कि वे हमेशा की तरह बहुत अच्छा कर रहे हैं। यह सिर्फ कहानियां हैं। गपशप हैं, जो उन लोगों द्वारा बनाई गई है जो जियो को बर्दाश्त नहीं कर सकते।
और पढ़िए – WTC 2023 Final: टीम इंडिया का ऐलान, IPL में भौकाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिली जगह
2016 से एक साथ है कपल
रोनाल्डो और जॉर्जीना 2016 से एक साथ हैं। स्पेनिश मॉडल सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर उनके काफी फॉलोअर हैं। पेशेवर मोर्चे पर रोनाल्डो अल-नासर के साथ अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में एशियाई क्लब के साथ दो साल का करार किया था। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलरों की सूची में शामिल रोनाल्डो ने अल-नासर फुटबॉल क्लब में शामिल होने के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines