तीसरा वनडे जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ गई टेंशन, 2 खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस

Pat Cummins Deepti Sharma ICC Player of the Month December 2023 India Australia

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम। (Social Media)

विज्ञापन

Travis Head Ashton Agar Injured: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ राजकोट में बुधवार को खेले गए मैच में 66 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ये ऑस्ट्रेलिया को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली एक अच्छी खबर थी, लेकिन कप्तान पैट कमिंस मैच के बाद थोड़े टेंशन में नजर आए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दो धाकड़ खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। ये दो खिलाड़ी हैं- बल्लेबाज ट्रैविस हैड और स्टार स्पिनर एश्टन एगर।

ट्रैविस हेड टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए फिट नहीं होंगे

पैट कमिंस ने मैच के बाद दो खिलाड़ियों के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट दिया। उन्होंने कहा- ट्रैविस हेड टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए फिट नहीं होंगे। संभावना है कि विश्व कप में मार्श से ओपनिंग करवाई जा सकती है। जिस तरह से मार्श और वार्नर ने आज शुरुआत की वह काफी खतरनाक संयोजन लग रहा है। वे काफी अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन हेड और एगर की चोट स्पष्ट हैं। एगर चोट के कारण घर पर हैं। हम इन मुद्दों पर बैठकर काम करेंगे।

विज्ञापन

मैट शॉर्ट और तनवीर सांघा को मिल सकती है जगह 

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, एगर की जगह मैट शॉर्ट और तनवीर सांघा को टीम में शामिल किया जा सकता है। एगर की पिंडली में चोट है और वह अभी भी पर्थ में घर पर हैं। तनवीर को साथी लेग स्पिनर एडम जम्पा के साथ जोड़ी बनाने के लिए पहली पसंद वाली टीम में शामिल किया जा सकता है। तनवीर ने आखिरी वनडे में 10 ओवर में 61 रन देकर 1 विकेट लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 सितंबर को डेब्यू किया था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 टीम 

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ