---विज्ञापन---

IND vs AUS: ओए होए…कैच लेकर इतरा गए विराट कोहली, कंधे उचकाकर किया सेलिब्रेट

Virat Kohli Funny Running IND vs AUS 3rd ODI: किसी मैच में विराट कोहली हों और महफिल न लूट लें, ऐसा कैसे हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर विराट कोहली चर्चा का विषय बन गए। फैंस ने एक बार फिर उन्हें […]

---विज्ञापन---

Virat Kohli Funny Running IND vs AUS 3rd ODI: किसी मैच में विराट कोहली हों और महफिल न लूट लें, ऐसा कैसे हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर विराट कोहली चर्चा का विषय बन गए। फैंस ने एक बार फिर उन्हें इतराते हुए देखा। ये नजारा 37वें ओवर में देखने को मिला।

एलेक्स कैरी का कैच पकड़कर अलग अंदाज में किया सेलिब्रेट

जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर की आखिरी बॉल डाली तो 11 रन बनाकर खेल रहे एलेक्स कैरी ने इसे फ्रंट फुट पर आकर ऑफ साइड की ओर ठोकने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही बॉल उड़ी, यहां खड़े विराट कोहली ने शानदार कैच लपक लिया। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े विराट कोहली ने इस कैच को लपकने के बाद फैंस को खुश कर दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: गर्मी से परेशान स्मिथ के लिए बीच मैदान लाई गई कुर्सी, कोहली ने मजे लेते हुए किए डांस, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

वे कंधे ऊंचे करके भागने लगे। उन्हें इतराता देख फैंस की भी हंसी छूट गई। कोहली दौड़ते हुए गए, फिर रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को गले लगा लिया। इससे पहले विराट कोहली एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वाटरबॉय बनकर सामने आए थे। जिसमें भी वे इसी तरह कंधे उचकाकर भागे थे। इस मोमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया था।

https://twitter.com/gold_leaf222/status/1707000928279363614

---विज्ञापन---

विराट कोहली का ये वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

बता दें कि कोहली को पहले दो मैचों में आराम दिया गया था। वे तीसरे मैच में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल खेला था, लेकिन उसमें उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी। उन्होंने अपना आखिरी शतक पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को जड़ा था। इसमें उन्होंने नाबाद 122 रन ठोके थे। फैंस विराट का ये मोमेंट देखने के बाद उनके बल्ले से रन देखने को बेताब होंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 27, 2023 04:50 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola