World Cup 2023: सेमीफाइनल की दो टीमें कंफर्म, Pakistan अंतिम-4 के करीब! कैसे पहुंचेगा न्यूजीलैंड?

World Cup 2023 Semifinal Scenario: पाकिस्तान की NZ के खिलाफ जीत से सेमीफाइनल के समीकरण में हड़कंप मच गया है। अब रेस फिर से रोचक हो गई है।

World Cup 2023 Pakistan Semifinal Scenario Beats New Zealand South Africa Reaches Knockouts Points Table

World Cup 2023 Pakistan Semifinal Scenario Beats New Zealand South Africa Reaches Knockouts (Image Credit- Twitter)

World Cup 2023 Semifinal Scenario: पाकिस्तान की शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद सेमीफाइनल के समीकरण में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। वो न्यूजीलैंड की टीम जिसे टीम इंडिया की टक्कर का कहा जा रहा था, वो अब लगातार चार मैच हार गई है। वहीं पाकिस्तान जो लगातार चार मैच हारकर बाहर लगने लगे थे, वो अब अंतिम-4 के टिकट पर दावा मजबूत करने लगे हैं। उधर मजबूत मानी जा रही कीवी टीम पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन

सेमीफाइनल के दो स्थान के लिए 4 टीमों में जंग

इतना ही नहीं पाकिस्तान की इस मैच में जीत के साथ दो टीमों का टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म हो गया है। भारतीय टीम जहां श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। वहीं अब पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका को फायदा हुआ और टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। अब अंतिम दो स्थानों के लिए जंग है पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच। इसमें से दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और दो टीमें रेस से बाहर हो जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बन रहे हैं समीकरण?

अब अगर समीकरणों की बात कर लें तो पाकिस्तान को आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से खेलना है और न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। अगर दोनों अपने-अपने मैच जीतती हैं तो नेट रनरेट खेल में आएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और अफगानिस्तान से हारती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा और अफगानिस्तान के लिए रास्ता बन जाएगा। अफगानिस्तान की टीम अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अगले दो में से एक मैच को भी जीतती है तो वो भी रेस में बनी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के कितने चांस

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए हर हाल में अपने-अपने आखिरी मैच जीतना जरूरी है। इसके बाद नेट रनरेट खेल में आ जाएगा। इन दोनों टीमों को अफगानिस्तान की हार की भी दुआ करनी होगी। उधर ऑस्ट्रेलिया के पास अभी मौका है क्योंकि इंग्लैंड के बाद उसे बांग्लादेश और अफगानिस्तान से दो मैच खेलने हैं। यहां से दो जीत भी ऑस्ट्रेलिया को टिकट टू सेमीफाइनल दिलवा देंगी। पाकिस्तान अब तभी पहुंचेगा अगर न्यूजीलैंड और अफगान हार जाएं या फिर उनका नेट रनरेट बेहतर हो जाए। ऐसा ही हाल न्यूजीलैंड का है, उसे पाकिस्तान व अफगानिस्तान की हार की कामना करनी होगी।

विज्ञापन

वीडियो में देखें सेमीफाइनल के लिए पूरा Analysis:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ