---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ Analysis: बारिश बनी वरदान; पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया, 401 रन बनाकर भी हारी कीवी टीम

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस सिस्टम के तहत न्यूजीलैंड को 21 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ कीवी टीम को लगातार चौथी हार मिली।

---विज्ञापन---

PAK vs NZ, World Cup 2023: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। वहीं न्यूजीलैंड की पहले चार मैच लगातार जीतने के बाद यह लगातार चौथी हार है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 401 रन बनाकर भी हार गई। बारिश ने मैच में खलल डाली उसके बाद पाक टीम को 41 ओवर में 342 रनों का लक्ष्य मिला। दोबारा फिर बारिश ने खलल डाली उसके बाद पाकिस्तान का स्कोर 25.3 ओवर में 1 विकेट पर 200 रन था। इस वक्त पाकिस्तान की टीम DLS के स्कोर से 21 रन आगे थी।

फखर जमां बने जीत के हीरो

हालांकि, पाकिस्तान को जीत DLS के स्कोर से मिली लेकिन यहां तक टीम को पहुंचाया फखर जमां ने। उन्होंने 63 गेंदों पर रिकॉर्ड शतक लगाया और अंत तक नाबाद रहते हुए 81 गेंदों पर 126 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 11 छक्के लगाए।  कप्तान बाबर आजम भी 63 गेंदों पर 66 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए शानदार 194 रनों की नाबाद पार्टनरशिप कर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- NZ vs PAK: फखर जमां ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 63 गेंद में जड़ा शतक

---विज्ञापन---

रचिन-केन की पारी बेकार

रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन की पारी इस मैच में बेकार हो गईं। रचिन रविंद्र ने 94 गेंदों पर 108 रन बनाए थे और अपना वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा शतक लगाया। वहीं केन विलियम्सन ने  79 गेंदों पर शानदार 95 रन बनाए। दोनों की इन शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में पहली बार 400 का आंकड़ा छुआ और अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पर पाकिस्तान की जीत से यह पारी बेकार हो गई। अंत में फखर जमां की पारी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- बाबर आजम का वर्ल्ड कप में तहलका, मिस्बाह का तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के लिए बने खास

सेमीफाइनल की दो टीमें फाइनल

पाकिस्तान की जीत से भारत के बाद अब सेमीफाइनल की दूसरी टीम फाइनल हो गई। क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम अब सिर्फ तब सेमीफाइनल में जा सकती है अगर इंग्लैंड पाकिस्तान को 11 नवंबर को हरा देती है। वहीं दूसरा अगर पाकिस्तान जीतती भी है तो न्यूजीलैंड को अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरे मैच का Analysis:-

First published on: Nov 04, 2023 07:28 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola